झारखंड-बिहार-बंगाल के यात्रियों के लिए जरूरी खबर: आद्रा मंडल में 10 से 16 अगस्त तक 9 ट्रेनें रद, 11 शार्ट टर्मिनेट
दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 10 से 16 अगस्त तक विकास कार्यों के कारण 9 ट्रेनें रद और 11 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट किया जाएगा। ...और पढ़ें

रेलवे ने यात्रा से पहले झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों से स्थिति जांचने की अपील की है।
HighLights
आद्रा मंडल में 10-16 अगस्त तक विकास कार्य होंगे।
झारखंड, बिहार, बंगाल के यात्रियों पर सीधा असर।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में आगामी 10 से 16 अगस्त तक विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इस वजह से रेलवे ने 9 ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तिथियों में रद करने की घोषणा की है।
इसके अतिरिक्त 11 ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही शार्ट टर्मिनेट (संक्षिप्त समापन) और वहीं से शार्ट ओरिजिनेट (संक्षिप्त प्रारंभ) करके चलाया जाएगा।
रेलवे के इस फैसले का सीधा असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले आधिकारिक वेबसाइट, नेशनल ट्रेन एनक्वायरी सिस्टम ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 से अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।
रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची:
- आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू (68046/68045): 10, 13, 14 और 16 अगस्त को रद।
- आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू (68090/68089): 11, 14 और 16 अगस्त को रद।
- आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077/68078): 16 अगस्त को रद।
- आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593): 10, 12 और 13 अगस्त को रद।
- टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056): 16 अगस्त को रद।
शार्ट टर्मिनेट व शार्ट ओरिजिनेट होकर चलने वाली ट्रेनें:
- चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18116/18115): 11, 14 और 16 अगस्त को केवल महुदा स्टेशन तक ही चलेगी।
- आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056): 10, 11, 12 और 13 अगस्त को आद्रा तक ही चलेगी।
- आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056): 06 अगस्त को यह ट्रेन पुरुलिया स्टेशन तक ही चलाई गई/जाएगी।
- आसनसोल-टाटानगर मेमू (68055): 16 अगस्त को केवल आद्रा स्टेशन तक चलेगी।
- आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593): 11, 14 और 16 अगस्त को आद्रा तक ही चलेगी।
- आसनसोल-बाराभूम मेमू (68060): 14 और 16 अगस्त को आद्रा तक ही चलेगी।
- खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036): 10, 12 और 16 अगस्त को आद्रा स्टेशन तक ही चलाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार से भविष्य में ट्रेनों की गति और सुरक्षा में वृद्धि होगी।