विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगेतर ने दोस्‍तों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्‍कर्म, गांव घुमाने के बहाने पहले साथ लाया, फिर सबने शराब पीकर...

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Fri, 22 Sep 2023 01:58 PM (GMT+05:30)

युवती मंगेतर के साथ उसके गांव घूमने आई थी। वहां आकर वह अपने दोस्‍तों से मिला और सबने जमकर शराब ...और पढ़ें

युवती के साथ उसके मंगेतर ने किया सामूहिक दुष्‍कर्म।
युवती के साथ उसके मंगेतर ने किया सामूहिक दुष्‍कर्म।

जागरण संवाददाता, चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बादुडी पंचायत अंतर्गत कातीगुटू गांव में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। गुरुवार शाम को एक युवती को उसकी जान-पहचान का एक युवक अपने गांव लेकर आया।

नशे में धुत युवकों ने किया सामूहिक दुष्‍कर्म

इसके बाद कुछ दोस्त यार जुटकर शराब पीना शुरू कर दिया। वहीं नशे में धुत युवकों ने युवती के साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी होते ही स्थानीय ग्रामीण मुंडा ने मुफस्सिल थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।

तत्काल ही पुलिस हरकत में आई और गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं रात में ही पुलिस ने छापेमारी कर सामूहिक दुष्कर्म में शामिल 5 से 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्‍हें पुलिस अपने साथ थाने ले आई है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: चैन की नींद सो रहे पति का पत्‍नी ने रेता गला, पूछने पर कहा- तंग आ गई हूं रोज शराब पीकर मारता है...

मंगेतर संग घूमने आई थी गांव

इसकी जानकारी होते ही स्थानीय ग्रामीण मुंडा समेत अन्य थाना पहुंचकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं ग्रामीण ने बताया कि जिस युवती के साथ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। उसमें से एक युवक के साथ युवती का इंगेजमेंट हुआ था।

युवती और युवक गांव घूमने के लिए आए थे। शाम में युवक अपने दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया, जिसमें कुछ स्थानीय गांव के और कुछ बाहर के युवक शामिल थे।

उसके बाद युवकों का नियत खराब हुआ और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। गनीमत है कि पुलिस ने तत्काल हरकत में आते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: बाथरूम जाना है...कहकर जेल से निकला कुख्‍यात, पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी पहने हुआ फरार, पत्‍नी का है हत्‍यारा