Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय रेल : अब टाटानगर नहीं, आदित्यपुर स्टेशन से खुलेंगी स्वर्णरेखा समेत आठ ट्रेनें; देखें नई समय-सारणी

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 09:29 PM (IST)

    दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर स्टेशन पर बढ़ती भीड़ और ट्रेनों की समयबद्धता सुधारने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस और ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. टाटानगर स्टेशन पर भीड़ और दबाव कम होगा।

    2. ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार होगा, 5 फरवरी से लागू।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रेनों की समयबद्धता (Punctuality) में सुधार के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने निर्णय लिया है। अब धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस और विशाखापट्टनम सुपरफास्ट जैसी आठ महत्वपूर्ण ट्रेनें टाटानगर की जगह आदित्यपुर स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू और समाप्त करेंगी।

    रेलवे बोर्ड की सहमति के बाद डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह बदलाव 05 फरवरी से लागू होगा। 
     

    जानें क्यों लिया गया यह फैसला 

    टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे अक्सर ट्रेनों के आवागमन में देरी होती है। आदित्यपुर स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित करने से टाटानगर पर दबाव कम होगा और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। 
     
    इस बदलाव के साथ ही ट्रेनों के समय में भी 5 मिनट का आंशिक परिवर्तन किया गया है।
     

    आदित्यपुर स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों की नई सूची और समय 

           ट्रेन नंबर एवं नाम                            प्रभावी तिथि    आदित्यपुर आगमन/प्रस्थान        पुराना समय (टाटानगर)

    • 13301 धनबाद-टाटानगर स्वर्णरेखा        05 फरवरी      दोपहर 12:05 (आगमन)            दोपहर 12:15
    • 13302 टाटानगर-धनबाद स्वर्णरेखा        05 फरवरी      दोपहर 03:35 (प्रस्थान)             दोपहर 03:30
    • 68036 हटिया-टाटानगर मेमू               05 फरवरी      रात 11:35 (आगमन)               रात 11:45
    • 68035 टाटानगर-हटिया मेमू               05 फरवरी      सुबह 06:35 (प्रस्थान)               सुबह 06:30
    • 13612 आसनसोल-टाटानगर एक्सप्रेस     06 फरवरी      दोपहर 12:50 (आगमन)            दोपहर 12:55
    • 13611 टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस     06 फरवरी      दोपहर 01:25 (प्रस्थान)             दोपहर 01:20
    • 20816 विशाखपट्टणम-टाटानगर           29 मार्च         सुबह 06:35 (आगमन)              सुबह 06:40
    • 20815 टाटानगर-विशाखपट्टणम           30 मार्च         सुबह 07:30 (प्रस्थान)               सुबह 07:25  

    यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से जरूरी निर्देश 

    रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों के नंबरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इनका प्रस्थान और आगमन अब आदित्यपुर स्टेशन से होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे फरवरी और मार्च माह में अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले संशोधित समय-सारणी को ध्यान से देख लें।