विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में एंबुलेंस से मिला चार सौ किलो गांजा

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Mon, 18 Apr 2016 06:55 AM (IST)

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार की रात झारख्ंाड की सरायकेला-खरसावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, सरायकेला। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार की रात झारखंड की सरायकेला-खरसावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुडि़या में एंबुलेंस में ले जाया जा रहा चार सौ किलो गांजा जब्त किया।

इसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने पत्रकारों को बताया कि सरायकेला थाना पुलिस के द्वारा चाईबासा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गश्ती व निगरानी रखी जा रही थी। शनिवार को रात ढाई बजे चाईबासा की ओर से काफी रफ्तार से एक एंबुलेंस को आते हुए देखा गया। रोकने का इशारा करने पर एंबुलेंस की गति और तेज हो गई और बिना रुके कांड्रा की ओर जाने लगी।

इस संदिग्ध हरकत के मद्देनजर पुलिस ने एंबुलेंस का पीछा किया। इस क्रम में मुडि़या गांव में एंबुलेंस ने असंतुलित होकर एक गुमटी को धक्का मार दिया। एंबुलेंस का चालक एवं उसका एक साथी भागने में सफल रहा। इस बीच पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। एंबुलेंस की तलाशी ली तो कुल 98 बैग में करीब चार सौ किलोग्राम गांजा मिला।