विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरायकेला: बीवी ने प्रेमी संग मिल रची पति की हत्या की कहानी, 50 हजार की सुपारी लेकर शूटरों ने उतारा मौत के घाट

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Updated: Mon, 07 Aug 2023 12:53 AM (IST)

झारखंड में सरायकेला के दुगनी के रहने वाले सहदेव महतो की हत्या डेढ़ महीने पहले उसकी पत्नी सुलेखा महतो और प्रेमी जयसेन कुंभकार ने मिलकर कराई थी। हत्या क ...और पढ़ें

पचास हजार रुपये में दी थी पति की हत्या की सुपारी। (प्रतीकात्मक फोटो)
पचास हजार रुपये में दी थी पति की हत्या की सुपारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई थी पति की हत्या।
  2. पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार, शूटर फरार।
  3. पचास हजार रुपये में दी थी पति की हत्या की सुपारी, हत्यारे अब भी फरार।

जागरण संवाददाता, सरायकेला: झारखंड में सरायकेला के दुगनी के रहने वाले सहदेव महतो की हत्या डेढ़ महीने पहले उसकी पत्नी सुलेखा महतो और प्रेमी जयसेन कुंभकार ने मिलकर कराई थी। हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर फरार है।

सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि सहदेव की हत्या की सुपारी 50 हजार रुपये में अशोक नायक और मेघनाथ कुंभकार को उसकी पत्नी और प्रेमी ने दी थी। हत्या के लिए शूटर को 30 हजार रुपये एडवांस दिया गया था।

21 जून को मिली थी सहदेव महतो की लाश

उन्होंने बताया कि 21 जून को सुबह सूचना मिली कि झांपड़ागुढ़ा और टेंटोपोसी के बीच एक लाश पड़ी हुई है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के दौरान मृत व्यक्ति की पहचान सहदेव महतो ग्राम दुगनी के रूप में हुई।

जांच के दौरान पता चला कि मृतक सहदेव महतो की पत्नी सुलेखा महतो का थाना क्षेत्र के वीरबांस का रहने वाला जयसेन कुंभकार के साथ अवैध संबंध है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से जयसेन कुंभकार भागा फिर रहा था।  हालांकि, पुलिस ने छापेमारी करते हुए 5 अगस्त को वीरबांस गांव से जयसेन कुंभकार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में स्वीकारी हत्या की बात

पूछताछ के दौरान जयसेन ने सहदेव महतो की पत्नी के साथ अवैध संबंध की बात स्वीकार की और प्रेमिका सुलेखा महतो दोनों को आमने-सामने कर पूछताछ करने पर दोनों मिलकर साजिश के तहत हत्या करवाने की बात स्वीकार की।

दोनों ने बताया कि सहदेव महतो की हत्या करवाने के लिए अशोक लायक को 30,000 दिया था। मौका पाकर 20 जून को अशोक नायक उर्फ अशोक लायक तथा मेघनाथ कुंभकार दोनों ने मिलकर झांपड़ागुढ़ा एवं टेंटोपोसी के बीच गोली मारकर सहदेव महतो की हत्या की। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।