राजनगर: रुंगटा स्टील प्लांट के पास लोधा पहाड़ पर भीषण आग, वन संपदा को भारी नुकसान
राजनगर के रुंगटा स्टील प्लांट के पास लोधा पहाड़ पर मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। तेज हवा और सूखी झाड़ियों के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे वन संपद ...और पढ़ें

लोधा पहाड़ पर भीषण आग
HighLights
राजनगर के लोधा पहाड़ पर लगी भीषण आग।
वन संपदा को भारी नुकसान, कारण अज्ञात।
दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई।
संवाद सूत्र, राजनगर। प्रखंड क्षेत्र के रुंगटा स्टील प्लांट के समीप स्थित में लोधा पहाड़ में मंगलवार की शाम अचानक आग लग जाने से पूरा इलाका धुएं और तेज लपटों से घिर गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पहाड़ का बड़ा हिस्सा धू-धू कर जलने लगा।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तेज हवा और सूखी झाड़ियों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग की भयावहता को देखते हुए ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी शुभम पंडा सक्रिय हुए और तत्काल दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।
हालांकि इस दौरान पहाड़ के बड़े हिस्से में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की मांग
वहीं इस सबंध में समाजसेवी रोमी सिंहदेव ने बताया कि लोधा पहाड़ ईचा-कुजू क्षेत्र का एक मात्र महत्वपूर्ण पहाड़ है। यहां हर साल दर्जनों मौजा के ग्रामीण लोधा बाबा की पूजा अर्चना करते हैं। यह पहाड़ कम्पनी से निकलने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक मात्र पहाड़ है। इसकी हरियाली बनाए रखने को अधिक से अधिक वृक्षारोपण होना चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।