Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबगंज में कोर्ट जा रही महिला पर समधी ने किया जानलेवा हमला, ब्लेड से काटा हाथ; आंख में झोंकी मिर्च

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 01:00 PM (IST)

    साहिबगंज में टोटो से कोर्ट जा रही अकलिमा बीबी पर उसके समधी एजाबुल शेख और एक अन्य व्यक्ति ने हमला कर दिया। ...और पढ़ें

    आंख में झोंकी मिर्च

    आंख में झोंकी मिर्च

    HighLights

    1. महिला अकलिमा बीबी पर समधी ने किया जानलेवा हमला।

    2. ब्लेड से हाथ काटा और आंखों में मिर्च झोंकी।

    3. यह हमला पारिवारिक विवाद के कारण हुआ था।

    संवाद सहयोगी, पतना (साहिबगंज)। रांगा थाना क्षेत्र के कुम्हरिया के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे टोटो से राजमहल कोर्ट जा रही 40 वर्षीय अकलिमा बीबी पर उसके समधी एजाबुल शेख और एक अन्य व्यक्ति ने हमला कर दिया। 

    आरोपितों ने महिला की आंख में मिर्च पाउडर डालकर ब्लेड से बायां हाथ काट दिया और थैला में रखे कागजात व कान की बाली लूटकर फरार हो गए। 

    ब्लेड से हाथ पर वार 

    बरहड़वा थाना क्षेत्र के शुक्रवासिनी निवासी अकलिमा बीबी ने बताया कि वह टोटो से राजमहल कोर्ट जा रही थी। कुम्हरिया के पास बाइक से राधानगर थाना क्षेत्र के मुमताज टोला निवासी समधी एजाबुल शेख और अब्दुल शेख पहुंचा। 

    टोटो रुकवाया तथा धमकी देकर चालक को भगा दिया और उसे खेत की झाड़ियों में ले गए। वहां मारपीट की। आंख में मिर्च पाउडर डाला और ब्लेड से हाथ पर वार किया। थैले में रखे कागजात, नकदी और कान की बाली लेकर भाग गए। 

    राहगीरों की सूचना पर रांगा थाना के एएसआई परमजीत राम दल-बल के साथ पहुंचे और घायल को बरहड़वा सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुत्र सफाऊल शेख भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचा।

    चल रहा पारिवारिक विवाद  

    पीड़ित के बेटे सफाऊल ने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले एजाबुल शेख की बेटी से हुई थी। तीन बच्चे भी हैं। फिलहाल राजमहल कोर्ट में पारिवारिक विवाद चल रहा है। 

    आरोप है कि एक माह पूर्व ससुर ने घर बुलाकर मारपीट की और जहर पिलाने की कोशिश की। राधानगर थाना में शिकायत दी पर कार्रवाई नहीं हुई। रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

    पीड़िता के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल महिला की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


    खबरें और भी