विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज, साहिबगंज के पीडीजे अखिल कुमार का नाम भी शामिल

Published: Thu, 10 Sep 2026 09:07 PM (IST)

SC Collegium ने झारखंड हाईकोर्ट में तीन न्यायिक अधिकारियों को जज नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

झारखंड हाई कोर्ट। (फाइल फोटो)

झारखंड हाई कोर्ट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड हाईकोर्ट के तीन जजों को मंजूरी दी।

  2. साहिबगंज के प्रधान जिला न्यायाधीश अखिल कुमार भी बनेंगे हाईकोर्ट जज।

  3. राष्ट्रपति की अंतिम मंजूरी के बाद जारी होगी नियुक्ति की अधिसूचना।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए तीन न्यायिक अधिकारियों के नामों को मंजूरी दे दी है। इनमें एक नाम-साहिबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जज अखिल कुमार का भी है। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति की अधिसूचना जारी होगी।

Jharkhand High Court Judges

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 10 सितंबर 2026 को हुई बैठक में झारखंड हाई कोर्ट के लिए नियुक्तियों के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। कॉलेजियम की ओर से जारी बयान के अनुसार, मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

साहिबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जज अखिल कुमार झारखंड हाईकोर्ट के जज बनेंगे।10 सितंबर को हुई सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गयी। अब उस सूची को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

सूची में मनोज प्रसाद व श्रीराम शर्मा का भी नाम है। दो साल पूर्व अखिल कुमार की नियुक्ति साहिबगंज में हुई थी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से आमलोगों तक कानून को पहुंचाया। उनके नेतृत्व में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।