साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर परिचालन सुचारू, स्पेशल ट्रेन हावड़ा रवाना; गंगा तट पर कटाव के बाद मरम्मत कार्य पूरा
गंगा में कटाव के कारण 29 सितंबर से बंद साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन कल से सुचारू हो जाएगा। ...और पढ़ें
HighLights
गंगा में कटाव के कारण 29 सितंबर से बंद था रेलखंड।
कटावरोधी कार्य पूर्ण होने के बाद परिचालन कल से सुचारू।
आज साहिबगंज से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन का ट्रायल।
जागरण संवाददाता, साहिबगंज। साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड के डाउन लाइन पर बुधवार से ट्रेनों का परिचालन सुचारू हो जाएगा। वैसे इस लाइन पर आज भी ट्रायल के तौर पर कुछ ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। कटावरोधी कार्य पूर्ण होने तथा गंगा का जलस्तर 27.72 पर पहुंचने के बाद स्थिर होने के बाद रेलवे ने यह निर्णय लिया है। रेलवे ने रूट से चलने वाली सभी ट्रेनों को शुरू करने (रिस्टोर) की सूचना भी जारी कर दी है।
साहिबगंज से हावड़ा के लिए एक स्पेशल ट्रेन को रवाना किया जाएगा, करीब एक बजे अभी दाेपहर एक बजे डाउन लाइन पर ट्रेन को चलाकर देखा जाएगा। मंगलवार की पैसेंजर ट्रेनों को आठवें दिन भी रद कर दिया गया था। सोमवार को एडीआरएम अमरेंद्र कुमार मौर्य यहां पहुंचे और कटावरोधी कार्यों का जायजा लिया।
मालदा रेल मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरोही कुमार भी यहां जमे हुए हैं। गौरतलब हो कि सकरीगली महाराजपुर के बीच गंगा में कटाव की वजह से साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड के डाउनलाइन पर 29 सितंबर को ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था।
तब से यहां तीन शिफ्ट में कटाव को रोकने के लिए लगातार बोल्डर क्रेटिंग का काम चल रहा है। कटावरोधी कार्य के लिए अब तक 182 बैगन बोल्डर व 2287 स्लीपर वहां गिराया जा चुका है। 1491 जाली में बोल्डर डालकर उसे अब तक गंगा में डाला जा चुका है।
370 ट्रैकमैन यहां 24 घंटे काम कर रहे हैं। दो जेसीबी, तीन पोकलेन व दो हाइड्रा यहां लगाया गया है। अब तक 16 मेल-एक्सप्रेस तथा 149 पैसेंजर ट्रेनों को रद किया जा चुका है। 60 ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया गया है। साहिबगंज रूट से संबंधित बुलेटिन की जानकारी के आधार पर ट्रेनों की स्थिति इस प्रकार है।

बहाल की गई ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 63073 (RPH-SBG): दिनांक 06.10.2026 के लिए बहाल कर दी गई है।
- ट्रेन संख्या 53487 (TPH-RJL): दिनांक 06.10.2026 के लिए बहाल कर दी गई है।
- ट्रेन संख्या 53411 (BHW-SBG): दिनांक 06.10.2026 के लिए बहाल कर दी गई है।
- ट्रेन संख्या 53408 (JMP-RPH): दिनांक 06.10.2026 के लिए बहाल कर दी गई है।
- ट्रेन संख्या 53490 (RJL-TPH): दिनांक 06.10.2026 के लिए बहाल कर दी गई है।
- ट्रेन संख्या 63406 (SBG-RPH): दिनांक 06.10.2026 के लिए बहाल कर दी गई है।
अन्य मुख्य अपडेट
- डाइवर्टेड ट्रेनें (अपने सही मार्ग पर संचालित): ट्रेन 13072 (JMP-HWH EXP), 13404 (BGP-RNC वंचचल एक्सप्रेस) और 03030 (NES-HWH SPL) दिनांक 06.10.2026 को अपने उचित मार्ग (Proper Path) पर चल रही हैं।
- शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें: ट्रेन 53029 (AZ-BGP) अपने निर्धारित गंतव्य (BGP) तक जाएगी।
- शॉर्ट ओरिजिनेटेड ट्रेनें: ट्रेन 53030 (BGP-AZ) दिनांक 07.10.2026 को अपने सही गंतव्य (BGP) से शुरू होगी।

ट्रैक दुरूस्त होने के बाद रेलवे की टीम उत्साहित, ट्रेनों के अलावा अभी खाली मालगाड़ी चलेगी।
यह भी पढ़ें- दक्षिण पूर्व रेलवे में 1786 पुलों और चारसुरंगों का होगा कायाकल्प, 4500 करोड़ मंजूर; बढ़ेगी माल ढुलाई क्षमता
यह भी पढ़ें- JPSC सिविल सेवा 2023-2025, एफआरओ, सीडीपीओ सहित टीडीपीएल की सभी 21 परीक्षाओं के सफल अभ्यर्थी CID जांच के घेरे में
यह भी पढ़ें- मिशन 2029: झारखंड कांग्रेस में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, नई दिल्ली से निर्देश लेकर लौटे प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो
