Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रामीण क्षेत्रों में बदले एलपीजी बुकिंग नियम: अब 45 दिन बाद मिलेगी गैस, ई-केवाईसी न कराने वालों की सब्सिडी बंद

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 01:33 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने एलपीजी बुकिंग नियमों में बदलाव किया है। अब शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद गैस बुक होगी। ई-केवाईसी न करा ...और पढ़ें

    साहिबगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में अब 45 दिनों बाद मिलेगी एलपीजी

    साहिबगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में अब 45 दिनों बाद मिलेगी एलपीजी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, साहिबगंज। गैस की आपूर्ति में तात्कालिक बाधा आने के बाद केंद्र सरकार ने एलपीजी बुकिंग के नियमों में आंशिक बदलाव किया है। अब शहरी क्षेत्राें 25 दिन बाद तो ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों बाद गैस की बुकिंग होगी। बुकिंग के दो से तीन दिन बाद गैस की आपूर्ति होगी। साफ्टवेयर में इस तरह का बदलाव किया जा रहा है।

    उधर, ई केवाईसी नहीं कराने वालों की बुकिंग बंद और सब्सिडी रोक दी गयी है। वैसे अब भी ई केवाईसी हो रहा है। ई केवाईसी कराने के बाद वह पूर्व की तरह बुकिंग कर सकेंगे।

    जिले में 14 गैस एजेंसी

    हालांकि, सब्सिडी एक माह बाद मिलेगी। जिले में विभिन्न कंपनियों की 14 गैस एजेंसी है जिनमें आठ ग्रामीण वितरक हैं। ऐसे में इन एजेंसी से जुड़े उपभोक्ता 45 दिन बाद ही गैस बुक करा सकेंगे। जिले में करीब दो लाख 60 हजार एलपीजी उपभोक्ता हैं जिनमें एक लाख 87 हजार उज्जवला योजना के कनेक्शन हैं। 73 हजार के करीब सामान्य कनेक्शन हैं। इनमें उज्जवला कनेक्शन के ई केवाईसी की रफ्तार काफी धीमी है।

    वर्तमान में उज्जवला कनेक्शन धारकों को प्रत्येक वर्ष सात तो सामान्य कनेक्शन वालों को साल में नौ सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है। उज्जवला कनेक्शनधारकों को सब्सिडी के रूप में 337 रुपये तो सामान्य कनेक्शनधारकों को सब्सिडी के रूप में 37 रुपये मिलते हैं।

    गैस की किल्लत नहीं

    जानकारों की मानें तो गैस की किल्लत नहीं है। प्लांट में सामान्य दिनों की तरह गैस की बोटलिंग की जा रही है। युद्ध की वजह से गैस की किल्लत होने की आशंका के मद्देनजर लोगों ने जमाखोरी शुरू कर दी जिस वजह से समस्या हुई। जिन लोगों ने पूर्व में ही ई केवाईसी करा लिया था उनकी सामान्य रूप से बुकिंग भी हो रही है।

    खबरें और भी

    हालांकि, मौके का फायदा उठाते हुए कुछ लोग अधिक कीमत में गैस सिलेंडर बेच रहे हैं। शुक्रवार को कुछ जगहों पर 1500 रुपये में ब्लैक में गैस सिलेंडर बिका। ऐसे लोगों पर प्रशासन भी नजर रख रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। उधर, कामर्शियल गैस की आपूर्ति बंद होने के बाद कुछ होटल व रेस्टोरेंट वालों ने घरेलू एलपीजी का भी उपयोग शुरू कर दिया है। ऐसे लाेगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।