Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबगंज सड़क हादसे में मृतकों की संख्या छह हुई, मृतकों में दो चचेरे भाई

    By Prem Kumar Mandal Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Sat, 03 Jan 2026 06:10 PM (IST)

    पतना (साहिबगंज) में बरहड़वा-बरहेट मुख्य मार्ग पर ऑटो-टैंकर भिड़ंत में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। शुक्रवार को चार लोगों की मौत हुई थी, जबक ...और पढ़ें

    दुर्घटना के बाद पतना स्वास्थ्य केंद्र में मृतकों के स्वजन की भीड़।

    दुर्घटना के बाद पतना स्वास्थ्य केंद्र में मृतकों के स्वजन की भीड़।

    HighLights

    1. ऑटो-टैंकर भिड़ंत में मरने वालों की संख्या छह हुई।

    2. घायल भोला साह व सुगन हांसदा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।

    3. चचेरे भाई भोला साह और समरा साह की भी मौत।

    जागरण संवाददाता, पतना (साहिबगंज)। बरहड़वा-बरहेट मुख्य मार्ग पर रांगा थाना क्षेत्र के छोटा रांगा डांड़ पुल के पास शुक्रवार की सुबह हुई आटो व टैंकर भिड़ंत में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। शुक्रवार को चार लोगों की मौत हुई थी।

    देर रात दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय भोला साह की मौत देवघर तो डाहूजोर निवासी आठ वर्षीय छात्र सुगन हांसदा की मौत पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में इलाज के दौरान शनिवार को हो गई। इससे पूर्व इस हादसे में बिशनपुर निवासी आटो चालक अमल कुमार दत्ता, बड़ा रांगा निवासी समरा साह, कुसुमपोखर निवासी रंधनी सोरेन एवं डाहूजोर निवासी छह वर्षीय छात्रा शांति हेम्ब्रम की भी मौत हो गई थी।

    इस दुर्घटना में घायल नेहा मुर्मू का जंगीपुर, अठगावां निवासी तालामय हेम्ब्रम का दुमका व डाहूजोर निवासी बाबूलाल हांसदा का साहिबगंज में इलाज चल रहा है। तालामय हेम्ब्रम को साहिबगंज सदर हास्पिटल से शुक्रवार रात रेफर किया गया था। इधर, शनिवार को पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। इसके बाद सभी शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


    वेंटिलेटर वाले एंबुलेंस के लिए घंटो करना पड़ा इंतजार : दुर्घटना में घायल हुए भोला साह को सबसे पहले रांगा स्थित पतना सीएचसी लाया गया जहां से डाक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। वहां से उसे बरहेट के चंद्रगोड़ा हास्पिटल पहुंचाया गया।

    हालत बिगड़ते देख वहां के डाक्टर ने शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे ही वहां से रेफर कर दिया परंतु वेंटिलेटर वाला एंबुलेंस ना मिलने से वहां उनके स्वजनों को करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। रात करीब आठ बजे एंबुलेंस पहुंचा।

    खबरें और भी

    इसके बाद वहां से उसे देवघर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जैसे ही डाक्टर देखने के लिए पहुंचे भोला ने दम तोड़ दिया फिर वहां से उनके शव को बड़ा रांगा स्थित घर लाया गया। इसके बाद रांगा थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को राजमहल भेज दिया।

    इस दुर्घटना में चचरे भाई समरा साह व भोला साह की मौत हो गई। भोला साह की मौत के बाद उनकी पत्नी गंगामुनि देवी व समरा साह की पत्नी प्रमिला देवी का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों के दो-दो बेटे हैं जो छोटे हैं।

    भोला साह की शादी वर्ष 2015 में बनियाडीह में गंगामुनि देवी से हुई थी। उसके एक साल बाद ही समरा साह की शादी प्रमिला देवी से बरहेट में हुई थी। स्वजन के अनुसार दोनों मजदूरी का कार्य कर घरवालों का भरण पोषण करता था। उनके मौत के बाद अब घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की बात उनलोगों ने कही।

    उन लोगों ने प्रशासन व सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उधर, दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के घरों में शनिवार को मातम छाया रहा। इस दुर्घटना में किसी ने अपने बेटा-बेटी, किसी ने अपने पति तो किसी ने अपने भाई को खो दिया। अपनों के खोने के गम में घरवालों की आंखें नम हो गई है। सभी के घरों में रिश्तेदार व गांववालों का आना जाना लगा रहा।