Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM Hemant Soren Birthday: झारखंड विधानसभा घेरकर छात्रों ने मांगा ‘बर्थडे गिफ्ट’, बरहेट में समर्थकों ने काटा केक

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:06 PM (IST)

    CM Hemant Soren Birthday: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 51वें जन्मदिन पर छात्रों ने विधानसभा का घेराव कर जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती धांधली की सीबीआई जांच और ...और पढ़ें

    साहिबगंज के पतना में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन मनाते झामुमो नेता-कार्यकर्ता। (फोटो जागरण)

    साहिबगंज के पतना में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन मनाते झामुमो नेता-कार्यकर्ता। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. छात्रों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विधानसभा घेराव किया।

    2. जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती धांधली की सीबीआई जांच की मांग।

    3. झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया।

    संवाद सहयोगी, पतना/ बरहड़वा (साहिबगंज)। JPSC JSSC protest झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की भर्तियों में कथित धांधली को लेकर छात्र-नौजवानों का आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में आंदोलनकारी छात्रों ने झारखंड विधानसभा का घेराव किया। खास बात यह रही कि सोमवार को ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन भी था।

    Jharkhand Vidhan Sabha

    आंदोलनकारी छात्रों ने मुख्यमंत्री से भर्तियों में कथित गड़बड़ी की सीबीआइ जांच कराने और सीजीएल परीक्षा रद्द करने की घोषणा को जन्मदिन के ‘गिफ्ट’ के रूप में देने की मांग की। छात्र आंदोलनकारियों के नेता देवेंद्र महतो ने रांची में कहा-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हम बच्चे हैं। उन्हें हमें जन्म दिन का गिफ्ट देना चाहिए।

    हालांकि, छात्र दिनभर विधानसभा का घेराव करते रहे, लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से उनकी मांगों पर कोई जवाब नहीं मिला। एक तरफ विधानसभा के बाहर छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में झामुमो कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

    पतना में झामुमो कार्यालय में काटा गया केक

    साहिबगंज के पतना प्रखंड के धरमपुर स्थित झामुमो के नए कार्यालय परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तस्वीर के समक्ष केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। इस दौरान उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई।

    CM Hemant Soren Birthday

    केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गरीब, आदिवासी और युवाओं की आवाज हैं। उनके नेतृत्व में झारखंड लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है।

    कार्यक्रम में जिला सचिव सुरेश टुडू, प्रखंड सचिव मो. शहबाज, महेश साहा, जितेंद्र यादव, अब्दुल रहमान, राजेश गोप, दिनेश कर्मकार, बड़का हांसदा, वसीम, फागू मंडल, समीर दास, शमशेर मोमिन, संदीप भगत आदि मौजूद थे।

    खबरें और भी

    बरहड़वा में भी मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन सोमवार को बरहड़वा झामुमो नगर कमेटी की ओर से भी मनाया गया। नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो के नेतृत्व में पार्टी नेता शक्तिनाथ अमन के आवासीय कार्यालय में केक काटा गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शक्तिनाथ अमन ने केक काटकर की।

    इस अवसर पर नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो ने कहा कि राज्य के गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासियों और मूलवासियों के हक-अधिकार के लिए हेमंत सोरेन हमेशा कार्य करते रहेंगे। उनकी दूरदृष्टि से राज्य का बेहतर विकास होगा। विपक्ष कितनी भी साजिशें रच ले, हमारे नेता झुकने और डरने वाले नहीं हैं।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन आदिवासियों, मूलवासियों, अल्पसंख्यकों, दलितों, पिछड़ों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

    मौके पर नगर सचिव मो. इकबाल हुसैन, शुभाशीष कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश सेन, फिरोज खान, सुशील सेन, प्रकाश मंडल, सहदेव यादव आदि मौजूद थे।