विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबगंज में शौच के लिए निकले 18 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या, 2 महीने पहले हुई थी शादी

By Pranesh KumarEdited By: Nishant Bharti
Published: Thu, 08 Oct 2026 09:49 AM (IST)

साहिबगंज के तालझारी थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय विपोल मंडल की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जिसकी शादी दो महीने पहले हुई थी।

18 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या

18 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या

HighLights

  1. साहिबगंज में 18 वर्षीय विपोल मंडल की गला दबाकर हत्या।

  2. दो महीने पहले हुई थी शादी, शौच के लिए निकला था।

  3. पुलिस जांच जारी, शव पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेजा।

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज)। थाना क्षेत्र के बड़ा तालबन्ना गांव के विपोल मंडल की हत्या गांव के कुछ लोगों ने बुधवार की रात गला दबा कर दी। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेजा दिया। 

स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय विपोल मंडल घर से बुधवार की रात करीब आठ बजे शौच जाने की बात कह कर निकला था। रात 12 बजे तक घर नहीं लौटा तो स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में घर के कुछ दूरी पर उसे गिरा हुआ पाया। जब उसे उठाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके गले में निशान था। 

दो महीने पहले हुई थी शादी

आशंका जतायी जा रही है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गयी है। थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही शव की सही मृत्यु का कारण पता चलेगा। 

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि दो माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। उसका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।

यह भी पढ़ें- साहिबगंज में बेकाबू स्कार्पियो का तांडव, दर्जनभर घायल; चालक समेत दो की ग्रामीणों ने की धुनाई