Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले चल पड़ी चर्चा, भाजपा से कौन होगा CM पद का चेहरा?

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 12:10 AM (IST)

    Jharkhand Assembly Election झारखंड में भारतीय जनता पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव करती दिख रही है। प्रदेश के सियासी हालात पर नजर डालने पर इस बात का अंदा ...और पढ़ें

    Jharkhand Assembly Election: झारखंड में भाजपा प्रधानमंत्री मोदी की सभा में हो सकती है सीएम पद के चेहरे की घोषणा।
    Jharkhand Assembly Election: झारखंड में भाजपा प्रधानमंत्री मोदी की सभा में हो सकती है सीएम पद के चेहरे की घोषणा।

    HighLights

    1. चुनाव से पहले सीएम पद के लिए किसी नेता का नाम आगे कर सकती है भाजपा
    2. हेमंत सोरेन के सामने किसी आदिवासी चेहरे को लाकर बढ़त बनाने की है योजना
    3. बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा समेत दूसरे प्रमुख नामों पर भी चल रहा है विचार

    राज्य ब्यूरो, रांची। BJP CM Face For Jharkhand Assembly Election: भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री के चेहरे के नाम का ऐलान कर सकती है। इसके लिए केंद्रीय संगठन में विमर्श चल रहा है।

    भाजपा (Jharkhand BJP) के एक बड़े धड़े का मानना है कि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिए जाने से मतदाताओं के सामने स्पष्टता रहेगी और लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।

    हालांकि, नाम घोषित किए जाने के बाद संभावित गुटबाजी और नाराजगी का भी आकलन किया जा रहा है।

    भाजपा को क्यों बदलनी पड़ रही रणनीति?

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की लगातार हो रही घोषणाओं के बाद भाजपा अपनी रणनीति बदल (BJP Changing Its Strategy For Jharkhand Assembly Election) रही है और किसी आदिवासी चेहरे को सामने लाकर बड़ा संदेश देने के प्रयास में है।

    सियासी जानकार मानते हैं कि ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) का नाम सबसे प्रमुख है। अनुभव को देखते हुए पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) को भी चुनाव के लिए सक्रिय कर दिया है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं नाम का ऐलान

    भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के स्तर से ही होगी। सितंबर में चुनाव घोषित होने से पहले भाजपा प्रधानमंत्री मोदी की एक बड़ी सभा कराने की योजना बना रही है।

    इसमें भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरा का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) लोगों के सामने रख सकते हैं। बता दें कि बीते चुनावों का हाल देखें तो राज्य में आदिवासी सुरक्षित सीटों पर भाजपा की स्थिति कमजोर है।

    आदिवासी मुख्यमंत्री के नाम से पार्टी को अपने पक्ष में आदिवासी वोटों के आने की संभावना है। कुछ दिन पहले असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने झारखंड भाजपा (Jharkhand BJP) के प्रमुख आदिवासी नेताओं से उनके घर जाकर मुलाकात भी की थी।

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand Assembly Election: विधानसभा चुनाव से पहले BJP लगाएगी मास्टर स्ट्रोक? चंपई पर खास नजर

    Jharkhand Assembly Election: 'AJSU और BJP एक साथ लडे़गी विधानसभा चुनाव', असम के CM हिमंत बिस्व सरमा का एलान

    खबरें और भी