विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Jharkhand: दुर्गा पूजा में साफ रहेगा मौसम, नवंबर के बाद गिरेगा झारखंड में तापमान; बढ़ने लगेगी ठंड

By verendra RawatEdited By: Mukul Kumar
Updated: Wed, 11 Oct 2023 08:00 AM (IST)

मानसून झारखंड में अगले दो-तीन दिनों के बाद समाप्त हो जाएगा। इसके बाद राज्य में ठंड बढ़ने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि नवंबर के बाद झारखंड में तापमा ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. रांची में आज रहेगा न्यूनतम 21 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तापमान
  2. उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना तो हो सकती है हल्की बारिश

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में अगले दो-तीन दिनों में मानसून समाप्त हो जाएगा। मानसून के समाप्त होते ही प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। वहीं दुर्गा पूजा के घुमने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस वर्ष दुर्गा पूजा में बारिश नहीं होगी। मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

यह जानकारी मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा तक प्रदेश में बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं दिखाई दे रही है। दुर्गा पूजा के बाद उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन सकता है। हालांकि इसका झारखंड में कितना असर दिखेगा यह आने वाले दिनों में ही बताया जा सकता है।

दोपहर तक कड़ी धूप

वहीं नवंबर के बाद प्रदेश का तापमान गिरने की संभावना है। वहीं फिलहाल अक्टूबर तक सुबह से दोहपर तक कड़ी धूप और शाम को हल्की ठंड माहसूस हो सकती है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

इसके अलावा अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं नवंबर की शुरूआत तक न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

सप्तमी, अष्ठमी, नवमी और दशमी में मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार सप्तमी, अष्ठमी, नवमी और दशमी में रांची का मौसम शुष्क रहेगा। हवा की गति हल्की तेज और शाम होते ही शीत गिरना शुरू हो जाएगा। इससे शाम होते ही हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। दुर्गा पूजा घुमने वाले लोगों के लिए यह जानकारी काफी लाभदायक साबित होगी।

यह भी पढ़ें- Weather Bihar: आज सात जिलों में हल्की वर्षा का अनुमान, जानें पटना सहित बाकी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

यह भी पढ़ें- आज झारखंड के अधिकतम इलाकों में कहर बरपाएगी गर्मी, केवल इन जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान