भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती उलिहातु पहुंचे उपराष्ट्रपति और राज्यपाल, दी श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु, रांची का दौरा किया। उन्हें ...और पढ़ें
-1774695382417_m.webp)
उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि। (जागरण)
HighLights
उपराष्ट्रपति और राज्यपाल ने उलिहातु का दौरा किया।
बिरसा मुंडा के वंशजों से मिलकर उन्हें सम्मानित किया।
बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया, ग्रामीणों से मिले।
जागरण संवाददाता, रांची। अड़की भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु आज विशिष्ट अतिथियों के आगमन से गौरवान्वित हुई।
भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार इस ऐतिहासिक पावन धरती पर पहुंचे।
कार्यक्रम की शुरुआत पिड़ीहातु में बने हेलीपैड पर हुई, जहां जिला प्रशासन द्वारा उपराष्ट्रपति को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सम्मानित किया गया।
गर्मजोशी से हुआ स्वागत
इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उपराष्ट्रपति को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मौके पर उपायुक्त आर रॉनिटा और पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हेलीपैड से उपराष्ट्रपति और राज्यपाल सीधे उलिहातु स्थित 'बिरसा ओड़ा' पहुंचे।
बिरसा मुंडा के वंशजों से की मुलाकात
यहां उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर एक भावुक और आत्मीय क्षण तब देखने को मिला जब उपराष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की।
उन्होंने न केवल उनके हाल-चाल जाने, बल्कि उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित भी किया। वहां मौजूद बच्चों से संवाद करते हुए उपराष्ट्रपति ने उन्हें जीवन में शिक्षा का महत्व समझाया और मन लगाकर पढ़ाई करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात, गणमान्य अतिथियों का काफिला बिरसा कॉम्प्लेक्स पहुंचा, जहां एक बार फिर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
उपराष्ट्रपति ने वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनकी संस्कृति व परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस पूरे गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, उपराष्ट्रपति के सचिव अमित खरे सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
