Jharkhand Band LIVE: रांची में छात्रों ने निकाला मौन मार्च, ABVP के 50 से ज्यादा सदस्यों को पुलिस ने किया डिटेन
Jharkhand Student Protest LIVE Updates: सोमवार को विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज बीजेपी ने झारखंड बंद का आह्वान किया। इसी कड़ी में दिनभर रांची में जगह-जगह एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया।

झारखंड में आंदोलन का 18वां दिन।
डिजिटल डेस्क, रांची।Ranchi Student Protest LIVE News: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों का विधानसभा मार्च काफी हंगामेदार रहा। मार्च के दौरान जब छात्रों ने विधानसभा घेराव की कोशिश की और पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दी। जिस पर अब राजनीति तेज हो गई है।
रांची में छात्रों ने निकाला मौन मार्च
रांची में सोमवार को विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार देर शाम छात्रों ने मौन मार्च निकाला। सैकड़ों की संख्या में छात्र रांची की सड़कों पर निकले। कई छात्रों ने मुंह को पट्टी से बांध रखा था।
ABVP के 50 सदस्यों को पुलिस ने किया डिटेन
रांची के खेलगांव में एबीवीपी के 50 से अधिक सदस्यों को पुलिस ने डिटेन किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने 2.30 घंटे से खेलगांव में डिटेन करके रखा हुआ है। खेलगांव के मुख्य स्टेडियम के डोरमेट्री में 50 से अधिक परिषद के सदस्यों को रखा गया है।
अनशन पर बैठे 26 छात्रों की स्वास्थ्य जांच

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता और अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को आंदोलन स्थल पर सदर अस्पताल की मेडिकल टीम पहुंची। डॉक्टरों ने यहां अनशन पर बैठे 26 अनशनकारियों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के दौरान एक अनशनकारी प्रेम नायक की हालत खराब बताई गई।
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे सुदेश महतो
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के अध्यक्ष सुदेश महतो ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विरोध प्रदर्शन कर रहे JPSC-JSSC उम्मीदवारों से मुलाकात की।
उन्होंने कहा, "हम सरकार के गलत कामों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं... हाल तक वे आंदोलन का समर्थन करने और मुद्दे को सुलझाने की बात कर रहे थे, लेकिन अब छात्रों की आवाज़ दबाने के लिए उन पर लाठीचार्ज का आदेश दे दिया। कई छात्र घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं... सरकार ने लगभग मान लिया है कि गड़बड़ियां हुई हैं... इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए... मामले की CBI जांच होनी चाहिए..."
#WATCH | Jharkhand | All Jharkhand Students Union (AJSU) president Sudesh Mahto meets the JPSC-JSSC aspirants who are protesting in Jaipal Singh Munda Stadium in Ranchi
— ANI (@ANI) August 11, 2026
He says, "We are protesting against the illicit work of the government... They claimed to be supporting the… pic.twitter.com/ZFKh0fYE76
झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी का बीजेपी पर आरोप
छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, "राहुल गांधी ने साफ कहा है कि हम शांतिपूर्ण विरोध का समर्थन करते हैं। विरोध प्रदर्शन को हाईजैक करने की कोशिश की गई। उन्होंने (बीजेपी ने) उपद्रवियों को भेजकर विरोध को कुचलने का काम किया। अगर यहां बीजेपी की सरकार होती, तो पता नहीं हमें यहां युवाओं की कितनी लाशें देखने को मिलतीं। हम युवाओं की मांगों का समर्थन कर रहे हैं। आप (बीजेपी) कौन होते हैं बंद का ऐलान करने वाले? जनता हमारे साथ है। बीजेपी ने AK-47 का इस्तेमाल किया; हमने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। हमारे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। युवा राज्य विधानसभा तक आए थे, और राहुल गांधी के निर्देश थे कि उनसे शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत की जाए। हमने छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं किया है; हम सिर्फ बातचीत करेंगे।"
#WATCH | Ranchi, Jharkhand | On students' protest, Jharkhand Minister Irfan Ansari says, "Rahul Gandhi has clearly said that we support peaceful protest. An attempt was made to hijack the protest. They (BJP) did the work of crushing the protest by sending rioters. If there were a… pic.twitter.com/7EpmyBOQ0k
— ANI (@ANI) August 11, 2026
पांच दिवसीय सत्र चौथे दिन ही समाप्त
झारखंड विधानसभा के इतिहास में पहली बार कोई सत्र अपनी अवधि पूरा नहीं कर पाया। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र लगातार हंगामा की भेंट चढ़ा। पांच दिवसीय यह सत्र चौथे दिन ही समाप्त हो गया। जेपीएससी के मुद्दे पर विधानसभा का माहौल गर्म है। सड़क से लेकर सदन तक सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं।
मांडर की छात्रा रोशनी कुमारी हुई बेहोश

Jharkhand Protest Live Update: झारखंड बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कैम्प जेल ले जाने की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन में मांडर की छात्रा रोशनी कुमारी बेहोश हो गई तथा छात्रों को बस के सामने से हटाया गया।
छात्रों पर लाठीचार्ज के विवाद में सड़क उतरे भाजपाई

जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षा में प्रश्न पत्र लिखकर मामले में आंदोलनरत छात्रों पर झारखंड पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर कई छात्रों के घायल कर देने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में सड़क पर उतरे। भाजपाई निरसा चौक पर एनएच 19 को जामकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की लाठाचार्ज की तैयारी

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज बुलाए गए झारखंड बंद के दौरान हजारों छात्र सड़क पर उतर आए हैं। इस दौरान पुलिस ने भी आज फिर से लाठीचार्ज की तैयारी शुरू कर दी है।
छात्र बस की छत पर चढ़ गए

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों ने पुरानी विधानसभा के पास जमावड़ा किया है। छात्र बस को आगे बढ़ने नहीं दे रहे हैं, जिस पर प्रशासन ने दो और बसें मंगवाई हैं। छात्र बस की छत पर चढ़ गए हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद के आह्वान पर मंगलवार को पाकुड़ में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब आठ बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा चौक पर सड़क जाम कर हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब 12 बजे नगर थाना की पुलिस महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ जाम स्थल पर पहुंची। पुलिस ने सड़क जाम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लेकर अपने साथ थाना ले गई।
सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई
विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को विरोध में आज झारखंड बंद को देखते हुए सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम आवास के पास बैरिकेडिंग की गई है।
कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में विधानसभा में भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन किया। दोनों पक्ष आसन के सामने पहुंचे और नारेबाजी हुई, जिससे सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे आदित्य साहू

Jharkhand Band Live Update: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू झारखंड बंद में कार्यकर्ताओं के साथ रांची की सड़कों पर घूम रहे हैं। आदित्य साहू और भाजपा नेता लोगों से छात्रों की मांगों के समर्थन में बंद की अपील कर रहे हैं। रांची के रातू रोड क्षेत्र में आदित्य साहू के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद हैं।
लातेहार में सड़क पर उतरी भाजपा

रांची में विधानसभा घेराव के दौरान विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज की गूंज मंगलवार को लातेहार की सड़कों पर भी सुनाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर झारखंड बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता थाना चौक पर सड़क पर उतर आए।
चतरा में बंद का व्यापक असर

Jharkhand Student Protest: राजधानी रांची में विधानसभा घेराव के दौरान आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के राज्यव्यापी बंद का चतरा में व्यापक असर देखने को मिला। मंगलवार की सुबह से ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।
ध्रुवा बस स्टैंड पर समर्थकों ने दुकानें बंद करवाईं
Jharkhand Band Live Update: जेपी मार्केट और ध्रुवा बस स्टैंड पर समर्थकों ने दुकानें बंद करवाईं। सेक्टर-3 में साप्ताहिक शालीमार बाजार लगा, लेकिन बाहर से आने वाले दुकानदार कम थे। रांची कांके रोड पर सीएमपीडीआई गेट के पास सड़क जाम कर टायर जलाए गए।
रामगढ़ में भाजपाइयों ने किया सड़क जाम, आवागमन बाधित

Jharkhand Student Protest: जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं व पेपर लीक के विरोध में झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के विरोध को भाजपा के आहुत झारखंड बंदी को लेकर मंगलवार की सुबह रामगढ़ जिला भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रांची–पटना मार्ग के कुजू नयामोड़ फोरलेन जंक्शन को जाम कर दिया है।
न्यूक्लियस मॉल के पास टायर जलाकर
Jharkahnd Band Live Update: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए झारखंड का असर दिखना शुरू हो गया है। बंद समर्थक रांची न्यूक्लियस मॉल के पास टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते आवागमन प्रभावित हुआ है।
गिरिडीह में बंद का व्यापक असर
जेपीएससी सहित अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक के विरोध में रांची में आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया। गिरिडीह में बंद का व्यापक असर दिखा। शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक भाजपाई सक्रिय रहे। महानगर में सुबह 9:30 बजे झंडा मैदान से विशाल जुलूस निकाला गया। सड़कों पर वाहन थम गए, कई निजी स्कूल बंद रहे। बिरनी में मुख्य मार्ग जाम किया गया। धनवार, जमुआ, बगोदर आदि जगहों पर सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने सरकार पर छात्रों की मांग न मानने और लाठीचार्ज का आरोप लगाया।
छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Ranchi Protest Live Update: छात्रों को अपने घर भेजने के लिए जिला प्रशासन ने देर रात हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। डीसी ने कहा कि रांची में छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से आए छात्रों की सुविधा और सुरक्षित वापसी को लेकर जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता के साथ पहल की है। जिला प्रशासन द्वारा छात्रों की सुविधा एवं आवश्यक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9162738438 जारी किया गया है।
रांची अधिकांश निजी स्कूल आज बंद
भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को झारखंड बंद के आह्वान के बाद राजधानी रांची के अधिकांश निजी स्कूलों ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बंद के कारण मंगलवार को इन स्कूलों में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।
लाठीचार्ज के बाद भूख हड़ताल पर बैठे छात्र ने बयां किया दर्द
Jharkhand Student Protest: भूख हड़ताल कर रहे एक छात्र ने कहा कि, "आज भूख हड़ताल का नौवां दिन है... हमने पुलिस की जो बर्बरता देखी, वह सचमुच शर्मनाक थी—एक ऐसी हरकत जो इंसानियत को शर्मसार करती है... इन युवाओं ने कभी भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया, पत्थर नहीं फेंके या कोई ऐसी गलत हरकत नहीं की।
कल बैरिकेड्स तोड़े गए, लेकिन ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें अपनी मंज़िल तक पहुँचना था; उन्होंने सिर्फ़ परेशानी खड़ी करने के लिए उन्हें नहीं तोड़ा। बैरिकेड्स तोड़ने की घटना में भी पुलिस ने उकसाने का काम किया। उन्होंने अश्लील इशारे किए, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, ललकारा और कई तरह की उकसावे वाली बातें कहीं... हालांकि उन्होंने लगातार लाठियाँ नहीं चलाईं, लेकिन मैंने अपनी आँखों से देखा कि उन्होंने आक्रामक हरकतें कीं जिनसे छात्र डर गए और भागने लगे। छात्र शांति से बैठे थे, फिर भी आपने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की।
आपने धोखेबाजी वाले तरीके अपनाए... हम विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। अगर सरकार नहीं सुनेगी, तो हमें बताइए: उन्हें अपनी बात सुनाने का क्या तरीका है? क्या आप तभी समझेंगे जब ये लोग बंदूकें उठा लेंगे?..."
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: A student protestor says, "Today marks the ninth day of the hunger strike... The police brutality we witnessed was truly shameful—an act that shames humanity itself... These young people never once used abusive language, threw stones, or engaged in any… https://t.co/pd8JPhYcAX pic.twitter.com/y6aBVdi0H5
— ANI (@ANI) August 11, 2026
हरमू चौक पर टायर जलाकर प्रदर्शन
Jharkhand Protest Live Update: सोमवार को रांची में JPSC-JSSC विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में झारखंड BJP ने आज राज्यव्यापी बंद बुलाया है। इस दौरान रांची के हरमू चौक पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।
आवश्यक सेवाओं को बंद अलग रखा गया
झारखंड बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को इससे अलग रखा गया है।
लाठीचार्ज की विरोध में आज झारखंड बंद
Jharkhand Bandh Today: रांची में हुए छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी ने आज यानी 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बंद की घोषणा की। बीजेपी ने सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है.