Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची RIMS में नामांकन और टेंडर में बड़े घपले की शिकायत, जांच करने पहुंचीं CID की 2 टीमें

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 04:05 PM (GMT+05:30)

    RIMS Admission-Tender Scam: रिम्स में गड़बड़ियों की जांच के लिए सीआईडी की दो विशेष टीमें रांची पहुंची हैं। टीमें डीन कार्यालय और डेटा सेंटर में फाइलों ...और पढ़ें

    सीआईडी रिम्स प्रबंधन के डीन कार्यालय, डेटा सेंटर आदि में खंगाल रही फाइलें। (फोटो: मनोरंजन)

    सीआईडी रिम्स प्रबंधन के डीन कार्यालय, डेटा सेंटर आदि में खंगाल रही फाइलें। (फोटो: मनोरंजन)

    HighLights

    1. रिम्स में नामांकन और टेंडर गड़बड़ियों की जांच शुरू।

    2. सीआईडी की दो विशेष टीमें कर रही हैं सत्यापन।

    3. डीन कार्यालय और डेटा सेंटर में खंगाले जा रहे दस्तावेज।

    राज्य ब्यूरो, रांची। रिम्स में नामांकन व टेंडर में गड़बड़ियों की शिकायतें की जांच के लिए अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) की दो विशेष जांच टीमें बुधवार की सुबह रिम्स पहुंचीं हैं। एडीजी सीआइडी के आदेश पर गठित दोनों टीमें रिम्स प्रबंधन के डीन कार्यालय, डेटा सेंटर आदि में फाइलें खंगाल रही हैं। 

    सीआइडी सूत्रों के अनुसार रिम्स में पूर्व के सत्र में नामांकन से संबंधित गड़बड़ियों की शिकायतें मिलीं थीं। शिकायत यह भी थी कि नामांकन में नियमों की अनदेखी की गई है। जो अभ्यर्थी योग्य नहीं थे, उनका भी नामांकन कराया गया था।

    इसके अलावा यह भी शिकायत मिली कि रिम्स में टेंडर में भी बड़ी अनियमितता है। इन्हीं शिकायतों पर पहुंची टीम ने सबसे पहले डीन कार्यालय का जायजा लिया। वहां पूर्व के नामांकन से जुड़े दस्तावेज को देखा। वहां नामांकन से संबंधित फाइलें, कंप्यूटर के डेटा आदि का जांच टीम सत्यापन कर रही है। जांच टीम के साथ उस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ भी हैं, जो टीम को जांच में मदद कर रहे हैं।

    जो भी दस्तावेज संदिग्ध मिल रहे हैं, उसे टीम फिलहाल अपने कब्जे में ले रही है। वहां मौजूद पदाधिकारियों व कर्मियों से भी सीआइडी की टीम पूछताछ कर रही है।

    rims cid

    टेंडर में गड़बड़ी का मामला पूर्व में भी आ चुका है सामने

    रिम्स में टेंडर में गड़बड़ी का मामला पूर्व में भी सामने आ चुका है। पूर्व में रिम्स में मेडिकल उपकरणों की खरीद में घोटाले के मामले सामने आने के बाद उसकी भी जांच कराई जा चुकी है। कई मामलों में गड़बड़ियां उजागर हो चुकी है।

    खबरें और भी

    अब यह नया मामला सामने आया है तो संभावना यह जताई जा रही है कि मामला साबित होने के बाद दोषी पदाधिकारी-कर्मी चिह्नित होंगे और जो दोषी होंगे उनपर कार्रवाई होगी।