झारखंड के यात्री ध्यान दें: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक से आज रांची से गुजरनेवाली पांच जोड़ी ट्रेनें प्रभावित
रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के कारण 11 अगस्त को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। बर्द्धमान-हटिया मेमू गोमो तक, खड़गपुर-हट ...और पढ़ें

बर्द्धमान-हटिया मेमू गोमो तक, खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस आद्रा तक ही चलेगी।
HighLights
किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के कारण लिया गया ब्लॉक।
बर्द्धमान-हटिया मेमू गोमो तक, खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस आद्रा तक।
हटिया-सांकी की दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द।
जागरण संवाददाता, रांची। रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए जाने वाले ब्लाक के कारण मंगलवार, 11 अगस्त को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने तीन ट्रेनों के परिचालन में आंशिक बदलाव किया है, जबकि हटिया-सांकी के बीच चलने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद रखने का निर्णय लिया है।
गोमो तक ही चलेगी बर्द्धमान-हटिया मेमू
ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का 11 अगस्त को गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और वहीं से आंशिक प्रारंभ होगा। इस दिन इस ट्रेन का गोमो-हटिया-गोमो के बीच परिचालन रद रहेगा। यानी बर्द्धमान की ओर से हटिया जाने वाले यात्रियों को गोमो के बाद आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।
आद्रा तक ही जाएगी खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस का भी 11 अगस्त को आंशिक परिचालन होगा। ट्रेन का आंशिक समापन आद्रा स्टेशन पर किया जाएगा और वहीं से इसका आंशिक प्रारंभ होगा। इस दिन आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच ट्रेन का परिचालन रद रहेगा।
आसनसोल-रांची मेमू मुरी तक
ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर का 11 अगस्त को मुरी स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ होगा। इस ट्रेन का मुरी-रांची-मुरी के बीच परिचालन रद रहेगा। रांची आने-जाने वाले यात्रियों को इस बदलाव को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।
खबरें और भी
हटिया-सांकी की दोनों जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रद
ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर और ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर का 11 अगस्त को परिचालन पूरी तरह रद रहेगा। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधन की व्यवस्था करनी होगी।