Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में कांग्रेस और बीजेपी के प्रदर्शन ने रोकी शहर की रफ्तार, घंटों जाम में फंसी रहीं गाड़ियां 

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:53 PM (GMT+05:30)

    भाजयुमो के जेपीएससी घेराव और कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के कारण रांची में बुधवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के प्रमुख मार्गों पर घंटों ...और पढ़ें

    रांची में सड़क जाम। फोटो जागरण

    रांची में सड़क जाम। फोटो जागरण

    HighLights

    1. भाजयुमो-कांग्रेस प्रदर्शन से रांची में भीषण जाम।

    2. मुख्य मार्गों पर घंटों फंसे रहे वाहन, लोग परेशान।

    3. एंबुलेंस, स्कूल बसें भी जाम में फंसी रहीं।

    जागरण संवाददाता, रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जेपीएससी घेराव और कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के कारण बुधवार को राजधानी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर घंटों तक जाम लगा रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    जाम का असर सबसे अधिक मेन रोड, जेल रोड, लालपुर चौक, करमटोली चौक और आसपास के इलाकों में देखने को मिला। प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के कारण कई मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, व्यापारी और अन्य दैनिक यात्री लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए।

    एंबुलेंस को भी हुई परेशानी व स्कूल बसें रही जाम में फंसी

    भीषण जाम के कारण कई एंबुलेंस व स्कूल बसें भी प्रभावित हुईं। अस्पताल की ओर जा रही एंबुलेंस को जाम के बीच धीरे-धीरे आगे बढ़ना पड़ा। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने एंबुलेंस को रास्ता दिलाने का प्रयास किया, लेकिन जाम अधिक होने के कारण यातायात सामान्य होने में समय लगा। वही मेन रोड आने वाली स्कूल बसे को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। कई जगह ब्रेकेटिंग कर रखा गया था जिससे स्कूल बसें जाम में फंसी रही और बच्चे परेशान हुए।

    लोगों ने जताई नाराजगी

    घंटों जाम में फंसे लोगों ने राजनीतिक दलों के प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित होने पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि विरोध-प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इससे आम जनजीवन बाधित नहीं होना चाहिए।

    खबरें और भी

    कई लोगों ने कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान वैकल्पिक यातायात व्यवस्था और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन किया जाना चाहिए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में घर-घर जाकर किरायेदारों के डॉक्यूमेंट मांग रही पुलिस, मकान मालिकों से की सहयोग की अपील