Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजधानी रांची में 80 से अधिक नए ग्रीन पैच विकसित करने की तैयारी, 52 नए स्थलों की पहचान

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 07:56 PM (GMT+05:30)

    रांची नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष में 80 से अधिक प्रमुख स्थलों पर ग्रीन पैच विकसित करने का लक्ष्य रखा है। नगर आयुक्त ने कार्यों को समय पर गुणवत्ता क ...और पढ़ें

    नगर आयुक्त ने हार्टिकल्चर शाखा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।

    नगर आयुक्त ने हार्टिकल्चर शाखा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।

    HighLights

    1. रांची में 80 से अधिक ग्रीन पैच विकसित होंगे।

    2. 24 स्थलों पर कार्य पूरा, 24 पर प्रगति पर।

    3. नगर आयुक्त ने गुणवत्ता और रखरखाव पर जोर दिया।

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी को अधिक हरित और आकर्षक बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष में 80 से अधिक प्रमुख स्थलों पर ग्रीन पैच विकसित करने का लक्ष्य तय किया है।

    मंगलवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में आयोजित हार्टिकल्चर शाखा की समीक्षा बैठक में इसकी प्रगति की समीक्षा की गई। अब तक शहर के 24 प्रमुख स्थलों पर ग्रीन पैच विकसित किए जा चुके हैं।

    वहीं 24 अन्य स्थानों पर कार्य प्रगति पर है, जबकि 52 नए स्थलों की पहचान कर ली गई है। इन सभी स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

    उन्होंने कहा कि ग्रीन पैच विकसित करने के साथ-साथ उनका नियमित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि हरित क्षेत्र लंबे समय तक सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक बने रहें। इसके लिए नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया गया।

    बैठक में अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, नगर प्रबंधक, गार्डन अधीक्षक एवं हार्टिकल्चर शाखा के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।