विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: पुलिस ने की जांच, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

Updated: Sat, 07 Mar 2026 07:07 AM (IST)

रांची में ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। हाल ही में रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल के पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

पासपोट कार्यालय में बम से उड़ाने की धमकी के बाद जांच करती हुई पुलिस। फोटो जागरण

पासपोट कार्यालय में बम से उड़ाने की धमकी के बाद जांच करती हुई पुलिस। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में ईमेल के माध्यम से अलग-अलग स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है।

इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इससे पहले रांची सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच की थी।

ई-मेल भेजकर दी थी धमकी

इस बार पुलिस मुख्यालय और रांची एसएसपी को ईमेल भेजकर गुरुवार देर रात रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली।

Passport 1

बम निरोधक दस्ते के साथ पूरे परिसर की हुई जांच

सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। शुक्रवार को कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम ने पासपोर्ट कार्यालय के हर कोने की तलाशी ली।

जांच के दौरान नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई