Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में पहाड़ी मंदिर में शीशा और मेटल की वस्तुओं पर पूरी तरह बैन, DC ने दिए सख्त निर्देश

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 08:15 AM (GMT+05:30)

    उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सावन से पहले पहाड़ी मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने और पूजा ...और पढ़ें

    पहाड़ी मंदिर में पूजा करते उपायुक्त

    पहाड़ी मंदिर में पूजा करते उपायुक्त 

    जागरण संवाददाता, रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रविवार को सावन को लेकर पहाड़ी मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। 

    सावन में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को दर्शन, पूजा-अर्चना और अन्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए दिशा निर्देश दिए। 

    विकास कार्यों का जायजा लिया

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पहाड़ी बाबा मंदिर तक पहुंचने वाले सीढ़ी मार्ग, शौचालयों का निर्माण, सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था, रास्तों में बिछाए जा रहे पेवर ब्लाक्स, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था सहित मंदिर में चल रहे समस्त निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। 

    उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सावन में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को दर्शन, पूजा-अर्चना और अन्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से पहाड़ी बाबा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और जिला वासियों की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

    शीशे या मेटल की वस्तुओं का प्रयोग बिल्कुल न करें

    उपायुक्त ने कहा पहाड़ी बाबा रांचीवासियों की आस्था के केंद्र हैं। सावन पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इसलिए सभी निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं तथा गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जाए। 

    खबरें और भी

    सीढ़ी मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाना, पर्याप्त शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। सावन के दौरान शीशे की कोई भी पूजन वस्तु पहाड़ी मंदिर में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी, दुकानदारों से आग्रह कि वे शीशे में कोई भी पूजन सामग्री बिल्कुल न दें। 

    शीशे में कोई भी पूजन सामग्री बिल्कुल न दें

    भक्तों से अपील की कि वे पूजा के दौरान शीशे या मेटल की वस्तुओं का प्रयोग बिल्कुल न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शीशे की कोई भी पूजन वस्तु पहाड़ी मंदिर में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही दुकानदारों से भी आग्रह किया गया कि वे शीशे में कोई भी पूजन सामग्री बिल्कुल न दें।

    इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची कुमार रजत, पुलिस अधीक्षक शहर रांची पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात रांची राकेश सिंह, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, अपर प्रशासक रांची नगर निगम संजय कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी रांची धनंजय, जिला नजारत अपर समाहर्ता रांची सुदेश कुमार, कार्यपालक अभियंता, जूनियर इंजिनियर भवन निर्माण, जिला खेल पदाधिकारी रांची आदि उपस्थित थे।

    उपायुक्त ने दिए निर्देश

    • सावन पर्व से पूर्व सभी विकास कार्य पूर्ण करने के लिए कड़े समयबद्ध लक्ष्य।
    • श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त शौचालय, पेयजल, रोशनी और बैठने की व्यवस्था।
    • सीढ़ी मार्ग और मुख्य रास्तों का निर्बाध व सुगम निर्माण।
    • सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रभावी प्लान तैयार करने के निर्देश।
    • नियमित रूप से कार्य प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश

    यह भी पढ़ें- रांची में अस्पताल पहुंचे तो इलाज से पहले पार्किंग की जंग, सड़क किनारे खड़े गाड़ियों से बढ़ रहा जाम और खतरा