Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi Train Canceled: रांची-लोहरदगा लाइन 6 दिन रहेगी Block, इन तारीखों को देखकर बनाएं यात्रा का प्लान

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 06:56 PM (IST)

    रांची-लोहरदगा रेलवे लाइन पर 25 नवंबर से छह दिनों तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉ ...और पढ़ें

    रांची-लोहरदगा रेलवे लाइन पर छह दिनों का ब्लॉक, ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित।
    रांची-लोहरदगा रेलवे लाइन पर छह दिनों का ब्लॉक, ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित।

    HighLights

    1. लोहरदगा रेलवे लाइन पर छह दिनों के लिए ब्लॉक
    2. इस रूट पर आने-जाने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची रेल मंडल के अंतर्गत मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए 25 नवंबर से छह दिनों के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

    इस दौरान रांची-लोहरदगा रेलवे लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। विशेष रूप से ट्रेन संख्या 08693/08694 रांची-लोहरदगा-रांची मेमू स्पेशल को 25, 29, 30 नवंबर, 1, 2 और 3 दिसंबर को रद्द किया गया है।

    भारतीय रेलवे की ओर से पहले चरण का ब्लॉक एलएनटी की ओर से आए एक प्रस्ताव पर दिया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि दूसरा ब्लॉक भी दूसरा प्रस्ताव आने के बाद दिया जाएगा।

    रेलवे की ओर से यह भी कहा गया है कि संभावित ब्लॉक रात में लिया जाएगा, इसमें निर्धारित घंटे के लिए ब्लॉक लिया जाएगा।

    इस दौरान लोहरदगा रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। रांची रेलवे स्टेशन से अन्य दिशाओं की ओर जाने वाली ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहेगा।

    लोहरदगा की ओर से एक पिलर बनकर तैयार

    बता दें कि मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर, जो राज्य का पहला केबल स्टे ब्रिज बनने जा रहा है, तकनीकी रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। फ्लाईओवर का एक पिलर निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे पिलर का काम तेजी से प्रगति पर है।

    इस परियोजना के लिए पथ निर्माण विभाग ने एलएंडटी कंपनी को नवंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया था, लेकिन समय पर कार्य पूरा नहीं हो सका।

    एलएंडटी और रेलवे की बैठक

    • कुछ दिनों पहले रेलवे के डीआरएम और एलएंडटी के अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें ब्लॉक लेने पर सहमति बनी।
    • इससे पहले एलएंडटी ने दो बार ब्लॉक का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे निरस्त कर दिया गया।

    यात्रियों को होगी असुविधा

    ब्लॉक के कारण लोहरदगा प्लेटफार्म से चलने वाली ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है। हालांकि, रेलवे ने इस ब्लॉक को निर्माण कार्य के लिए आवश्यक बताया है ताकि भविष्य में बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

    एलएनटी ने 25 से ब्लॉक मांगा था, जिसके आधार पर ब्लॉक दिया गया है। इसके बाद जरूरत अनुसार मांग आने पर दिया जाएगा। - जसमीत बिंद्रा, डीआरएम, रांची रेल मंडल

    यह भी पढ़ें

    Patna Metro Status: मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक जल्द बिछेगा ट्रैक, मेट्रो ट्रेन की भी होगी खरीद

    खबरें और भी

    झंझारपुर-लौकहा रेलखंड पर 7 साल बाद आई पहली सवारी गाड़ी, लोगों ने किया जोरदार स्वागत