रांची छात्र आंदोलन: देवेंद्रनाथ से अनशन खत्म करने की अपील, मंत्रियों ने वीडियो कॉल कर कहा- आज निकल जाएगा हल
झारखंड सरकार ने आंदोलनकारी देवेंद्र महतो से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है, समाधान का आश्वासन दिया। सूत्रों के अनुसार, सरकार 14वीं JPSC और 25वीं ब ...और पढ़ें
HighLights
मंत्रियों ने देवेंद्र महतो से अनशन समाप्त करने की अपील की।
14वीं JPSC और 25वीं बैकलॉग परीक्षा रद्द करने पर सहमति।
TDPL के वित्तीय लेनदेन की ED जांच की अनुशंसा होगी।
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आई है। सरकार की ओर से छात्रों के साथ बातचीत कर रही मंत्रियों की टीम ने भूख हड़ताल कर रहे देंवेंद्रनाथ महतो को वीडियो कॉल कर अनशन समाप्त करने की अपील की है।
मंत्रियों ने छात्र आंदोलन के सूत्रधार देवेंद्रनाथ महतो से कहा कि अनशन समाप्त कर दीजिए, आज समाधान हो जाएगा। हालांकि देवेंद्र महतो ने डेलीगेशन से मिलने के बाद और लिखित आदेश मिलने तक भूख हड़ताल जारी रखने की बात कही।
सरकार द्वारा गठित हाई लेवल कमिटी के 4 मंत्री माननीय सुदीप कुमार सोनू ,माननीय दीपिका सिंह पांडेय , माननीय चमरा लिंडा, माननीय संजय सिंह यादव शामिल हैं।
छात्रों की इन मांगों पर सहमति
सूत्रों के मुताबिक, सरकार 14वीं JPSC और 25वीं बैकलॉग परीक्षा रद करने के लिए तैयार हो गई है। इसके अलावा परीक्षा कराने वाली एजेंसी TDPL के आर्थिक लेनदेन की ED जांच की अनुसंशा के लिए भी सरकार तैयार है। साथ ही, टीडीपीएल की ओर से ली गई तमाम परीक्षाओं की भी जांच होगी। CBI जांच पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
सरकार ने यह भी वादा किया है कि CID को सौंपी गई सभी जांचें 90 दिनों के अंदर पूरी की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा आयोजन में सुधार को लेकर छात्रों की राय पर IIT ISM, XLRI आदि संस्थाओं से भी परामर्श लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सरकार अभी 2 और गुटों के साथ बातचीत करेगी इसके बाद अंतिम फैसला होगा