विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची के हरि मार्केट में देर रात लगी भीषण आग, तीन दुकानें जलीं

Published: Wed, 07 Oct 2026 12:49 AM (IST)

रांची के थड़पखना स्थित हरि मार्केट में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे लेडी डायना पार्लर सहित करीब ...और पढ़ें

रांची के हरि मार्केट में लगी आग। जागरण

रांची के हरि मार्केट में लगी आग। जागरण

HighLights

  1. रांची के हरि मार्केट में लगी आग, लेडी डायना पार्लर समेत 3 दुकानें खाक।

  2. मार्केट बंद होने से टला बड़ा हादसा, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित थड़पखना स्थित हरि मार्केट में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में लेडी डायना पार्लर समेत करीब तीन दुकानें आ गई हैं।

बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी, उससे पहले हरि मार्केट बंद हो चुका था। इस कारण दुकानों के अंदर कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ranchi fire

आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाके में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिस स्थान पर आग लगी है, उसके ठीक बगल में सीएट टायर की दुकान और पेट्रोल पंप भी स्थित है। इससे आग के फैलने की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा विशेष सावधानी बरती जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। 

यह भी पढ़ें- ई-केवाईसी नहीं कराने से झारखंड में 11 लाख गैस उपभोक्ताओं की बुकिंग रुकी, रांची में 1.66 लाख उपभोक्ता वंचित

यह भी पढ़ें- South Eastern Railway का फैसला: गिधनी स्टेशन पर स्टील, इस्पात व रांची-हावड़ा इंटरसिटी को मिला 2 मिनट का स्टॉपेज