दीपावली पर घर कैसे लौटेंगे? रांची की ट्रेनों में WL 222 तक, फ्लाइट टिकट 25 हजार के पार; देखें किराया और टिकट स्टेटस
Diwali 2026 Train Ticket: रांची आने वाली प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट की कमी। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग और ...और पढ़ें

दीपावली से पहले कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग, कई में टिकट बुकिंग रिग्रेट।
जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली और छठ में घर लौटने वाले यात्रियों की परेशानी अभी से बढ़ गई है। ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। दीपावली से पहले रांची आने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि कुछ में टिकट बुकिंग रिग्रेट हो चुकी है।
ऐसे में दूसरे शहरों से त्योहार में घर आने की तैयारी कर रहे यात्रियों को अब वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ रही है। ट्रेन के बाद विमान सेवा यात्रियों के लिए दूसरा विकल्प है, लेकिन यहां भी किराया राहत देने के बजाय परेशानी बढ़ा रहा है। दीपावली के आसपास रांची आने वाली उड़ानों का किराया सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक हो गया है।
पांच से सात नवंबर के बीच अलग-अलग शहरों से रांची आने वाली उड़ानों का किराया 14,500 रुपये से लेकर 25,500 रुपये तक पहुंच गया है। मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों से आने वाले यात्रियों को विमान का टिकट लेने के लिए काफी अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है।
कई प्रमुख ट्रेनों में टिकट की स्थिति खराब
दीपावली के आसपास चार से छह नवंबर के बीच रांची आने वाली ट्रेनों में टिकट की स्थिति सबसे अधिक खराब है। पुणे-हटिया रांची एक्सप्रेस के स्लीपर में वेटिंग 158 तक पहुंच गई है। वहीं बेंगलुरु से हटिया आने वाली ट्रेन संख्या 12836 एसएमवीबी-हटिया एक्सप्रेस की सभी प्रमुख श्रेणियों में टिकट रिग्रेट है।
चेन्नई से आने वाली ट्रेन संख्या 13352 एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस में भी स्लीपर से लेकर वातानुकूलित श्रेणियों तक वेटिंग चल रही है। नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस और झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में भी यात्रियों को कंफर्म सीट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की तृतीय वातानुकूलित श्रेणी में वेटिंग 101 तक पहुंच गई है।
छह नवंबर को भी स्थिति में खास सुधार नहीं है। मुंबई से रांची आने वाली एलटीटी-रांची एक्सप्रेस के तृतीय वातानुकूलित में वेटिंग 167 है। नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी की वेटिंग 222 तक पहुंच गई है, जबकि द्वितीय वातानुकूलित में भी 90 की वेटिंग है। झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की कई श्रेणियों में टिकट रिग्रेट है।
महंगा विमान टिकट भी नहीं दे रहा राहत
ट्रेनों में सीट नहीं मिलने के बाद यात्री विमान का विकल्प देख रहे हैं, लेकिन त्योहार के कारण किराया काफी बढ़ गया है। पांच नवंबर को मुंबई-रांची उड़ान का किराया करीब 21,600 रुपये और चेन्नई-रांची का 14,500 रुपये है। छह नवंबर को मुंबई-रांची का किराया 25,500 रुपये और पुणे-रांची का 22 हजार रुपये तक पहुंच गया है। बेंगलुरु-रांची का किराया करीब 20 हजार रुपये है।
सात नवंबर को भी किराये में राहत नहीं है। बेंगलुरु-रांची का किराया करीब 19 हजार, पुणे-रांची का 25,200 और हैदराबाद-रांची का 18,500 रुपये तक है। ऐसे में ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिलने और विमान का किराया अधिक होने से यात्रियों के सामने सीमित विकल्प रह गए हैं।
स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच से उम्मीद
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाने और नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की तैयारी है। रांची रेल मंडल की ओर से स्पेशल ट्रेन के परिचालन के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। दीपावली के बाद भी यात्रियों की भीड़ बनी रहने की संभावना है।
वहीं छठ के दौरान पटना और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए छठ के लिए भी अतिरिक्त ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
रेलवे के अनुसार यात्रियों की संख्या और मांग के आधार पर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाता है। नियमित ट्रेनों में भी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म सीट उपलब्ध कराई जा सके।
जरूरत के अनुसार रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाता है। साथ ही अतिरिक्त कोच भी ट्रेन में लगाए जाते हैं, ताकि यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सके। इस दिशा में इस बार भी ट्रेनों के परिचालन के लिए प्रस्ताव बढ़ाया जा रहा है।
— श्रेया सिंह, सीनियर डीसीएम, रांची रेल मंडल
ट्रेन टिकट की स्थिति
4 नवंबर
| ट्रेन | रूट | स्लीपर | 3E | 3A | 2A | 1A |
|---|---|---|---|---|---|---|
| पुणे–हटिया रांची एक्सप्रेस | पुणे → रांची | WL 158 | — | — | — | WL 18 |
बर्थ: कन्फर्मेशन का उल्लेख है।
3A और 2A: Regret
5 नवंबर
| ट्रेन | रूट | स्लीपर | 3E | 3A | 2A | 1A |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 12836 SMVB–हटिया एक्सप्रेस | बेंगलुरु → हटिया | Regret | Regret | Regret | Regret | Regret |
| 13352 एलेप्पी–धनबाद एक्सप्रेस | चेन्नई → रांची | WL 80 | — | WL 66 | WL 27 | WL 3 |
| 12878 नई दिल्ली–रांची गरीब रथ | दिल्ली → रांची | — | — | Regret | — | — |
| 12818 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस | दिल्ली → रांची | WL 95 | Regret | WL 101 | Regret | WL 10 |
6 नवंबर
| ट्रेन | रूट | स्लीपर | 3E | 3A | 2A | 1A |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 18610 LTT–रांची एक्सप्रेस | मुंबई → रांची | — | — | WL 167 | Regret | Regret |
| 20840 नई दिल्ली–रांची राजधानी एक्सप्रेस | दिल्ली → रांची | — | — | WL 222 | WL 90 | Regret |
| 12874 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस | — | Regret | Regret | Regret | WL 44 | WL 23 |
फ्लाइट टिकट की स्थिति
5 नवंबर
| रूट | किराया |
|---|---|
| मुंबई → रांची | ₹21,600 |
| चेन्नई → रांची | ₹14,500 |
6 नवंबर
| रूट | किराया |
|---|---|
| दिल्ली → रांची | ₹12,400 |
| मुंबई → रांची | ₹25,500 |
| चेन्नई → रांची | ₹15,500 |
| बेंगलुरु → रांची | ₹20,000 |
| पुणे → रांची | ₹22,000 |
| हैदराबाद → रांची | ₹15,500 |
7 नवंबर
| रूट | किराया |
|---|---|
| बेंगलुरु → रांची | ₹19,000 |
| पुणे → रांची | ₹25,200 |
| हैदराबाद → रांची | ₹18,500 |
एक नजर में बेहतर विकल्प
| तारीख | सबसे कम फ्लाइट किराया | ट्रेन में उल्लेखनीय स्थिति |
|---|---|---|
| 4 नवंबर | — | पुणे–रांची: SL WL 158, 1A WL 18 |
| 5 नवंबर | चेन्नई → रांची ₹14,500 | चेन्नई–रांची 1A WL 3 |
| 6 नवंबर | दिल्ली → रांची ₹12,400 | 12874 में 2A WL 44, 1A WL 23 |
| 7 नवंबर | बेंगलुरु → रांची ₹19,000 | दी गई ट्रेन जानकारी उपलब्ध नहीं |
नोट: “Regret” का मतलब उस क्लास में टिकट बुकिंग उपलब्ध नहीं है, जबकि WL में प्रतीक्षा सूची उपलब्ध है। फ्लाइट के किराये को आपके दिए हुए आंकड़ों के अनुसार ही रखा गया है।
