विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में विधायक के बेटे का अपहरण, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया सकुशल बरामद

Published: Mon, 07 Sep 2026 06:47 PM (IST)

चतरा के लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का रांची में एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट से अपहरण हो गया, जिसे ...और पढ़ें

चतरा के विधायक जर्नादन पासवान। (फाइल फोटो)

चतरा के विधायक जर्नादन पासवान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का रांची से अपहरण।

  2. पुलिस ने कुछ ही घंटों में बेटे को सकुशल बचाया।

  3. भाजपा ने घटना पर कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई।

जागरण संवाददाता, रांची। चतरा के लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का सोमवार को एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट से अपहरण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। कुछ ही घंटे बाद विधानसभा भवन के पास से पुलिस ने नाटकीय ढ़ंग से अपह्रत पुत्र को बरामद कर दिया।

अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही शहर में जगह-जगह घेराबंदी कर युवक की तलाश की।

विधायक जनार्दन पासवान के अनुसार, उनका बेटा एमिटी यूनिवर्सिटी से ला की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार को छुट्टी होने के बाद वह यूनिवर्सिटी से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान तीन-चार स्कॉर्पियो वाहनों से पहुंचे कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए।

बदमाश घटनास्थल पर उसकी थार छोड़ गए। अपहरण के बाद से युवक का मोबाइल फोन भी बंद है। परिजनों के अनुसार, उन्हें किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस संदिग्ध वाहनों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

विधायक भी सूचना मिलने के बाद चतरा से रांची के लिए रवाना हो गए हैं। इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एक्स पर पोस्ट कर घटना को राज्य की कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन विधायक के बेटे को अविलंब सकुशल बरामद नहीं करता है तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।