Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himanta Biswa Sarma: 'राहुल गांधी की गतिविधियां संदेहास्पद, कराई जाए जांच', दैनिक जागरण से खास बातचीत में बोले हिमंत सरमा

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 02:07 PM (GMT+05:30)

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का मानना है कि पीएम मोदी दुनियाभर के हिंदुओं को सशक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि बांग्लादेश में हिंसा के बाद वहा ...और पढ़ें

    विदेश नीति के मामले में राहुल गांधी की गतिविधियां आपत्तिजनक: हिमंत सरमा।
    विदेश नीति के मामले में राहुल गांधी की गतिविधियां आपत्तिजनक: हिमंत सरमा।

    HighLights

    1. विदेश नीति के मामले में राहुल गांधी की गतिविधियां आपत्तिजनक: हिमंत सरमा
    2. कहा- भारत विरोधी जॉर्ज सोरोस के लोगों से मिलते हैं, राहुल गांधी, कराई जाए जांच
    3. भारत विरोधी और हिंदुओं पर हिंसा की समर्थक खालिदा जिया के बेटे से मिले राहुल गांधी

    दिब्यांन्शु कुमार, रांची। शनिवार को दैनिक जागरण कार्यालय में वरिष्ठ संवाददाता दिव्यांशु से बात करते हुए झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा आने वाले समय में सामने आ जाएगा। प्रस्तुत है पूरी बातचीत:

    सवाल: बांग्लादेश में हो रही हिंसा से वहां का हिंदू समाज प्रभावित है। इधर, राहुल गांधी के बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे से मिलने की खबर है। खालिदा जिया भारत विरोधी मानी जाती हैं। इस गतिविधि को आप कैसे देखते हैं।

    जवाब: राहुल गांधी की गतिविधियां संदेहास्पद हैं। वो अमेरिका जाते हैं, तो भारत विरोधी जॉर्ज सोरोस के लोगों से मिलते हैं। लंदन में भारत का विरोध और हिंदुओं पर हिंसा की समर्थक खालिदा जिया के बेटे से मिलते हैं। इसकी जांच होनी चाहिए कि राहुल गांधी की गतिविधियों से देश के कितना नुकसान हो रहा है।

    बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं को प्रताड़ित होने नहीं दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरी दुनिया के हिंदुओं को सशक्त कर रहे हैं। दस हजार लोगों को हम शरणार्थी बनाकर लेते आएंगे, तो बाकी के पचास लाख लोगों का क्या होगा। इसलिए बांग्लादेश में रहने वाला हिंदू वहीं सशक्त होकर रहेगा। प्रधानमंत्री इसके लिए काम कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    सवाल: अब झारखंड की राजनीति की बात करते हैं। आपके चुनाव प्रभारी बनने के बाद झामुमो कांग्रेस की तरफ से राजनीतिक विरोध हुआ है। विपक्ष इसे सरकारी धन की बर्बादी बता रहा है।

    जवाब: इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। चुनाव के बाद मैं चला जाउंगा। भाजपा के जो प्रदेश के नेता हैं, वही बीजेपी और सरकार चलाएंगे। लेकिन, हमसब मिलकर इस भ्रष्ट सरकार से लड़ रहे हैं, इसलिए उन्हें बेचैनी है।

    लेकिन, उनका विरोध हमें विधानसभा चुनाव में जीतने से नहीं रोक सकता है। हम यहां सपोर्टिंग रोल में हैं। झामुमो में हमारे नेताओं से ही लड़ने का सामर्थ्य नहीं है। हम तो अपने कार्यकर्ता तो ताकत देने आए हैं।

    सवाल: भाजपा में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। क्या पार्टी पहले नाम तय कर चुनाव लड़ेगी।

    जवाब: ये काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का है कि वो नेता का नाम तय करें। मेरा मानना है कि आने वाले समय में पार्टी नाम भी तय करेगी।

    हमारे पास सशक्त नेताओं की टीम है। इन्हीं में से किसी को जिम्मेदारी मिलेगी। लेकिन इसके लिए प्रतीक्षा करनी होगी।

    यह चुनाव के बाद होगा या पहले यह कह नहीं सकते। इतना तय है कि हमें सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में जनादेश मिलेगा।

    सवाल: आप लगातार बंगलादेशी घुसपैठ से डेमोग्राफी में बदलाव का मुद्दा उठा रहे हैं। लेकिन झारखंड में मतांतरण भी एक बड़ी समस्या है। इसपर आप कुछ नहीं बोल रहे।

    जवाब: मतांतरण और डेमोग्राफी में परिवर्तन का मुद्दा अलग करके देखना होगा। दूसरे देश से आकर एक समूह हमारी जमीन और संसाधन पर कब्जा कर रहा है।

    हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। जबकि मतांतरण में हमें संविधान को तरफ देखना होगा। मत परिवर्तन के लिए कानून अनुमति देता है। इसलिए घुसपैठ हमारे लिए अस्मिता की रक्षा का सवाल है।

    इसी तरह दलित समाज के लिए क्रीमी लेयर के मामले में हमारी पार्टी ने साफ कर दिया है कि बाबा साहब के बनाए संविधान में जो बात लिखी गई है वही होगा। यह कांग्रेस के लिए भी सबक है जो कहती है कि भाजपा संविधान बदल देगी।

    यह भी पढ़ें: 'हर हिंदू रक्त का प्रतिशोध...', झारखंड में NDA सरकार बनते ही क्‍या होगा; असम के CM ह‍िमंत ने कर दिया एलान

    Jharkhand Election: शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा को झारखंड में अहम जिम्मेदारी, BJP ने चला बड़ा दांव!