Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    काउंटडाउन शुरू! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहुंच रहे हैं रांची, जानें कल तक के उनके पूरे कार्यक्रमों की पूरी लिस्‍ट

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 09:12 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को झारखंड की राजधानी रांची पहुंच रहे हैं। इसे लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहुंच रहे हैं रांची।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहुंच रहे हैं रांची।

    राज्य ब्यूरो, रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू में स्थित उनकी जन्मभूमि पहुंचेंगे। यहां वह बिरसा मुंडा की माटी को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर रांची से खूंटी तक जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

    15 नवंबर को खूंटी जाने से पहले रांची में करेंगे रोड शो

    पीएम इस कार्यक्रम के लिए 14 नवंबर की शाम को ही रांची पहुंच जाएंगे। यहां वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। साथ ही 15 नवंबर को खूंटी जाने से पहले रांची में रोड शो भी करेंगे।

    15 नवंबर को ही झारखंड का स्थापना दिवस भी है। इस कारण इस मौके पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है।

    प्रधानमंत्री 15 नवंबर को उलिहातू से ही पूरे देश के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    उलिहातू में करेंगे कई तकनीकी संस्थानों के नए भवनों का उद्घाटन

    उलिहातू से पीएम झारखंड के कई तकनीकी संस्थानों के नए भवनों का उद्घाटन भी करेंगे। खूंटी स्थित बिरसा कालेज मैदान में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री कई योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    आईआईटी (आईएसएम) धनबाद और रांची के आईआइएम के नए भवन का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री यहां से ऑनलाइन करेंगे।

    जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को खूंटी में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्थानीय अधिकारियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

    प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस की धूम

    उन्होंने लोगों से जनजातीय गौरव दिवस को गर्व के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही जनजातीय गौरव दिवस हैशटैग के साथ सभी से इंटरनेट मीडिया पर इस संबंध में अपनी भावनाएं व्यक्त करने की भी अपील की है।

    इधर, रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को टास्क सौंपे गए।

    प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर व्‍यापक तैयारी

    खूंटी में कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। यहां जगह-जगह दीवारों को झारखंड की पारंपरिक सोहराय पेंटिंग से सजाया गया है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को रात लगभग आठ बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे। रांची में भी वह बिरसा मुंडा संग्रहालय का अवलोकरन करेंगे। उधर, खूंटी के उलिहातू में कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

    भगवान बिरसा मुंडा के परिजनों से बात करेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री यहां भगवान बिरसा मुंडा के परिजनों से बातचीत भी करेंगे। खूंटी में प्रधानमंत्री लगभग ढाई घंटे बिताएंगे। यहां प्रधानमंत्री ट्राइबल प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे और ट्राइबल एचीवर्स से बातचीत भी करेंगे।

    सूचना के अनुसार वह यहां पीवीजीटी मिशन की शार्ट फिल्म व पोर्टल भी लांच करेंगे। कार्यक्रम में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी रहेगी।

    यह भी पढ़ें: खुशखबरी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड से जारी करेंगे PM Kisan Yojana की 15वीं किस्त, इस दिन अकाउंट में आएंगे पैसे

    यह भी पढ़ें: PM Modi के झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा पुख्ता, 5000 जवान किए गए तैनात; एक दर्जन IAS-IPS ने संभाला मोर्चा