विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में किसान ऋण बढ़ाने पर जोर, नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक का बैंकों काे निर्देश

Published: Sun, 23 Aug 2026 03:19 PM (GMT+05:30)

नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक गोवर्धन सिंह रावत ने झारखंड दौरे पर बैंकों और पैक्स को किसानों को अधिक ऋण ...और पढ़ें

नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक गोवर्धन सिंह का झारखंड दौरा।

नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक गोवर्धन सिंह का झारखंड दौरा।

HighLights

  1. नाबार्ड उप प्रबंध निदेशक गोवर्धन सिंह रावत का झारखंड दौरा।

  2. बैंकों और पैक्स को किसानों को अधिक ऋण देने का निर्देश।

  3. एफपीओ को किसानों के लाभ और लक्ष्य प्राप्ति पर जोर।

राज्य ब्यूरो, रांची। नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक गोवर्धन सिंह रावत ने झारखंड दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने झारखंड ग्रामीण बैंक, झारखंड राज्य सहकारी बैंक एवं धनबाद सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में संस्थाओं के समग्र कार्यों तथा ग्रामीण एवं कृषि विकास में उनकी भूमिका को और सुदृढ़ करने के अवसरों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बैंकों को ज्यादा से ज्यादा किसानों को लोन देने पर जोर देना चाहिए। बैंकों के अलावा पैक्स भी किसानों को लोन प्रदान करे, ताकि इसका लाभ किसानों को मिले।

उन्होंने किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाना उचित है, लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि इसका फायदा राज्य के किसानों को मिले, क्योंकि इसमें नाबार्ड की ओर से फंडिंग की जाती है। इसलिए जरूरी है कि सभी एपीओ अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करें।

इससे पहले गोवर्धन सिंह ने नाबार्ड के झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान सीजीएम दीपमाला घोष एवं क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों उनका स्वागत किया। उन्होंने झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यों एवं प्रदर्शन की समीक्षा की।

इसके बाद उन्होंने नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधकों से जिलों में नाबार्ड की विकासात्मक भूमिका को और प्रभावी बनाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को जमीनी स्तर से जुड़े रहते हुए प्रभावी विकासात्मक परिणामों की दिशा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें- झारखंड में कृषि उपकरणों पर 80% तक अनुदान, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का लाभ