Jharkhand Winter Tourist Place: झारखंड का 'मिनी स्वर्ग' मैक्लुस्कीगंज, कड़ाके की ठंड में भी पहुंच रहे पर्यटक
कड़ाके की ठंड के बावजूद झारखंड का मैक्लुस्कीगंज पर्यटकों से गुलजार है। शून्य से नीचे तापमान के बावजूद यहां की हरी-भरी पहाड़ियाँ, कोहरे से ढकी वादियाँ ...और पढ़ें

झारखंड का मिनी स्वर्ग मैक्लुस्कीगंज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मैक्लुस्कीगंज। झारखंड का ऐतिहासिक और रमणीय पर्यटन स्थल मैक्लुस्कीगंज इन दिनों कड़ाके की ठंड के बावजूद पर्यटकों से गुलजार है। क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे लुढ़क चुका था, लेकिन सर्द हवाओं के बीच पहाड़ियों पर छाई हरियाली, कोहरे से ढकी वादियां और शांत वातावरण सैलानियों को लगातार अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
ठंड का आनंद लेने के लिए यहां पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है।गुलमोहर में कोलकाता के सैलानियों का दल रुका हुआ है
बंगाल से पहुंच रहे पर्यटक
कमल बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता से मैक्लुस्कीगंज पहुंचे दल में दर्जनों लोग हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गंज का कोलकाता से ऐतिहासिक जुड़ाव सदियों से रहा है। इस दौरान उन्होंने मैक्लुस्कीगंज के धरोहर, नदियों, सहित आसपास के पिकनिक स्पॉटों का अवलोकन किया।
शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन के मैक्लुस्कीगंज में ठहराव सुनिश्चित होने के बाद पर्यटन को नई रफ्तार मिली है। खासकर पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। कोलकाता, हावड़ा और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले सैलानी मैक्लुस्कीगंज की प्राकृतिक सुंदरता और सुकून भरे माहौल का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
स्वर्ग से कम नहीं मैक्लुस्कीगंज
पर्यटकों के लिए मैक्लुस्कीगंज किसी स्वर्ग से कम नहीं है। डेगाडेगी नदी और चट्टी नदी की कलकल करती धाराएं, औपनिवेशिक काल के ऐतिहासिक बंगले, नकटा पहाड़ की ऊंचाइयों से दिखता विहंगम दृश्य और वॉच टॉवर से दिखाई देने वाला सूर्योदय व सूर्यास्त पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।
खबरें और भी
सुबह कोहरे के बीच उगता सूरज और शाम को पहाड़ियों के पीछे ढलता सूरज सैलानियों के कैमरों में कैद हो रहा है। बीते वर्ष मैक्लुस्कीगंज लगातार सुर्खियों में रहा है। पर्यटकों की बढ़ती आमद से स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी रौनक लौट आई है।
गेस्ट हाउस, होटल, रेस्टोरेंट, ऑटो और टैक्सी चालकों सहित पर्यटन से जुड़े सभी व्यवसायों में उत्साह का माहौल है। सैलानियों के दल में संदीपन पल, गौतम घोष, शेफाली धर, सुष्मिता बोस, उत्तम चटर्जी, रॉबिन शर्मा, विश्वनाथ कुंडू सहित अन्य शामिल थे।
झारखंड का प्रमुख हिल टूरिज्म डेस्टिनेशन
स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों का मानना है कि यदि बुनियादी सुविधाओं और प्रचार-प्रसार पर और ध्यान दिया गया, तो मैक्लुस्कीगंज आने वाले समय में झारखंड के प्रमुख हिल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।
ठंड के इस मौसम में मैक्लुस्कीगंज न सिर्फ सैलानियों को सुकून दे रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और उम्मीद की नई किरण भी बनकर उभर रहा है।