Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड के 9 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 3 दिनों तक गरजेंगे बादल; पढ़ें मौसम का हाल

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 11:31 AM (GMT+05:30)

    Jharkhand Weather News भीषण गर्मी के बीच झारखंड के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। झारखंड में मानसून की एंट्री हो गई है। कई जिलों में भारी बारिश ...और पढ़ें

    झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (जागरण)
    झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (जागरण)

    HighLights

    1. झारखंड में गर्जन और तेज हवाओं के होगी वज्रपात
    2. हवाओं की गति होगी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather:  झारखंड में मानसून का इंतजार खत्म हो गया। छह दिन कि देरी के बाद शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड में प्रवेश कर चुका है। मानसून झारखंड में उत्तरी सीमा पाकुड़ और साहिबगंज पहुंच चुका है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों में पूरे झारखंड में मानसून पहुंचने की संभावना है। झारखंड में आने वाले दिनों में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

    25 जून को रांची में भारी वर्षा की चेतावनी

    मौसम विभाग के अनुसार 24 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है। वहीं 25 जून को उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों रांची समेत रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

    झारखंड में सामान्य से 65 प्रतिशत कम वर्षा

    Jharkhand News: मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में 21 जून तक 65 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। 21 जून तक सामान्य वर्षा का आंकड़ा 101.5 एमएम है। जबकि अभी तक झारखंड में 36 एमएम ही वर्षा हुई है। सबसे कम वर्षा गढ़वा में 6.2 एमएम हुई है। यहां 91 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। सबसे अधिक वर्षा धनबाद में 72.2 एमएम हुई है।

    यह भी पढ़ें

    Tejashwi Yadav: ' मैं अब मुख्यमंत्री को...', नीट पेपर लीक पर तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी; अपने पीएस पर दिया ये बयान

    Prashant Kishor: 'इस बार हम लिखकर दे रहे हैं कि NDA सरकार...', प्रशांत किशोर ने खुले मंच से कर दिया एलान

    खबरें और भी