विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: रात में होने लगा ठंड का एहसास, 24 और 25 को बारिश की संभावना; रांची में नहीं बरसेंगे मेघ

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Updated: Fri, 20 Oct 2023 08:44 AM (IST)

Jharkhand Weather Update झारखंड में पलामू गढ़वा व लातेहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को रात में ठंड का एहसास होने लगा है। साइक्लो ...और पढ़ें

Jharkhand Weather: रात में होने लगा ठंड का एहसास, 24 और 25 को बारिश की संभावना
Jharkhand Weather: रात में होने लगा ठंड का एहसास, 24 और 25 को बारिश की संभावना

HighLights

  1. अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं
  2. 24 और 25 को कई इलाकों में होगी बारिश

 डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में फिर से बारिश ने दस्तक दी है। 24 अक्टूबर को कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने संताल परगना के साथ-साथ गिरिडीह और बोकारो के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

हालांकि, राजधानी रांची में बारिश की संभावना नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर को झारखंड के कई हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से 24 और 25 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। इन दिनों मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 24 अक्टूबर को राज्य के कुछेक इलाकों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है।

इसके बाद 25 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 25 अक्टूबर को कई इलाकों में बादल भी छाए रहेंगे। इस बीच न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

रात में होने लगा ठंड का एहसास

पलामू, गढ़वा व लातेहार में अधिकतम तापमान यथावत व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में 1.7 डिसे की कमी हुई है। इससे लोगों को रात में ठंड का एहसास होने लगा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिसे व न्यूनतम तापमान 19.8 डिसे रहा।

ये भी पढ़ें -

Bihar Weather: ठंड की दस्तक के बीच फिर बदला मौसम, पटना समेत कई इलाकों में गर्मी का अहसास

Odisha Weather: कई राज्यों से मानसून की विदाई, पर ओडिशा में वर्षा की संभावना; कल से मौसम में होगा बदलाव