Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • jharkhand
  • ranchi
LIVE BLOG

Jharkhand vidhan sabha Chunav result LIVE: झारखंड की सभी 81 सीटों पर आया फैसला, देखें किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं

Jharkhand Chunav Result 2024 LIVE: आज विभिन्न जिला मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। अपराह्न एक बजे तक यह पता चलने लगेगा कि राज्य में किसकी सरकार बन रही है। देर शाम तक सभी सीटों का नतीजा घोषित हो जाएगा। कई सीटों पर रुझान भी आ गए हैं।

By Rajat Mourya Sat, 23 Nov 2024 09:57 PM (IST)
News Article Hero Image

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Live Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में कुल 81 सीटों पर पड़े वोटों की गणना सुबह आठ बजे से जारी है। मतों की गणना पूरी होने के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि झारखंड में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के नेतृत्व में आईएनडीआईए (I.N.D.I. Alliance) की सरकार बनी रहेगी या फिर राजग (NDA) की नई सरकार बनेगी। झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) का स्वरूप कैसा होगा, यह भी तय हो जाएगा।

23 Nov 20249:57:40 PM
जीत के सिए हेमंत सोरेन ने माता-पिता का जताया आभार

आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां का संघर्ष एवं आशीर्वाद हमारी ताकत है। अब और मजबूती के साथ झारखण्ड के हक-अधिकार के लिए काम होगा।

23 Nov 20249:12:01 PM
झारखंड की सभी 81 सीटों पर आया फैसला
blog images

 झारखंड की सभी 81 सीटों पर फैसला आ गया है। इन सीटों में जेएमएम को 34 सीटों पर जीत मिली हैं। भाजपा को 21 सीटों पर जीत मिली हैं। कांग्रेस को 16 सीटों पर जीत मिली हैं। आरजेडी को 4 सीटों पर जीत मिली हैं। CPI (ML) को 2 सीटों पर जीत मिली हैं। आजसू को 1 सीट पर जीत मिली है। चिराग की पार्टी को 1 सीट पर जीत मिली है। जेएलकेएम को 1 सीट पर जीत मिली है। JDU को एक सीट पर जीत मिली है।

23 Nov 20248:32:04 PM
झारखंड विधानसभा की 79 सीटों पर आया फैसला
blog images

 झारखंड की 79 सीटों पर फैसला आ गया है। इन सीटों में जेएमएम ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की और 1 पर लीड कर रही है। कांग्रेस ने 15 सीटें जीती हैं और 1 पर लीड कर रही है। आरजेडी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

23 Nov 20247:15:22 PM
झारखंड की 72 सीटों पर आया फैसला
blog images

 झारखंड में 72 सीटों पर फैसला आ गया है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के मुताबिक झामुमो को अब तक 29 सीटें मिली हैं और 5 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं भाजपा 19 सीटें जीत चुकी है और 2 सीटों पर लीड कर रही है। कांग्रेस 15 जीत गई और 1 पर लीड कर रही है।

23 Nov 20246:32:25 PM
झारखंड में अब तक किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं
blog images

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ा के मुताबिक  झारखंड में अब तक 52 सीटों पर हार जीत का फैसला हो गया है।  झामुमो ने अब तक 22 सीटें जीतीं हैं और 12 पर लीड कर रही है। वहीं भाजपा की बात करें तो 14 सीटें जीती हैं और 7 सीटों पर लीड कर रही है। 

23 Nov 20245:22:19 PM
हेमंत सोरेन की परिवार के साथ तस्वीर आई सामने
blog images

झारखंड में शानदार जीत के बाद परिवार के साथ दिखे हेमंत सोरेन

23 Nov 20244:56:33 PM
लातेहार और मनिका विधानसभा का परिणाम आया सामने

 लातेहार और मनिका विधानसभा का परिणाम सामने आ गया है।

लातेहार विधानसभा

भाजपा : प्रकाश राम जीते
झामुमो : बैद्यनाथ राम हारे

मनिका विधानसभा
कांग्रेस : रामचंद्र सिंह जीते
भाजपा : हरिकृष्ण सिंह हारे

23 Nov 20244:32:45 PM
जीत के बाद हेमंत सोरेन ने बेटे को लगाया गले

जीत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री ने अपने बेटे को गले लगा लिया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर शक्ति लिखकर पोस्ट किया है।

मेरी शक्ति pic.twitter.com/6NP6O6Vl7R

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 23, 2024
23 Nov 20244:11:01 PM
गांडेय में कल्पना सोरेन ने लहराया परचम

 गांडेय में कल्पना सोरेने ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी और भाजपा नेता मुनिया देवी को 9000 से अधिक मतों से हरा दिया है।

23 Nov 20243:40:16 PM
झारखंड में अब तक किस पार्टी को कितनी सीटें मिली
blog images

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ा के मुताबिक  झारखंड में चार सीटों पर अब तक झामुमो को जीत मिली है जबकि 30 सीटों पर पार्टी लीड कर रही है। भाजपा 21 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं सीपीआईएमएल ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और 1 पर लीड कर रही है।

23 Nov 20242:54:42 PM
Jamtara Seat Result 2024: जामताड़ा विधानसभा (11वां राउंड)
  • कांग्रेस के इरफान अंसारी को 11वें राउंड में 9644 वोट मिले। वहीं, कुल मत 89404 हैं।
  • बीजेपी की सीता सोरेन को 11वें राउंड में 4224 वोट मिले। कुल वोट- 43686।

कांग्रेस 45,718 वोट से आगे

23 Nov 20242:50:30 PM
Jharkhand Result Live: झारखंड में एक बार फिर हेमंत सरकार

झारखंड में एक बार हेमंत सोरेन की सरकार बनती दिख रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठबंधन 56 सीटों पर आगे चल रहा है। पार्टी जल्द ही विधायक दल की बैठक करेगी। सभी विधायकों को रांची बुला लिया गया है।

23 Nov 20242:41:58 PM
Hemant Soren: बरहेट से हेमंत की बंपर जीत, बच्चों से स्नेह करते दिखे
blog images

 शानदार जीत के बाद बच्चों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा - यही मेरी शक्ति है...

23 Nov 20242:37:48 PM
Jharkhand Election Result 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल की बैठक जल्द

विधानसभा चुनाव के रुझानों में बंपर बढ़त मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा गदगद है। झामुमो ने जल्द ही विधायक दल की बैठक करने की योजना बनाई है। महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि विधायकों को रांची आने का निर्देश दे दिया गया है।

23 Nov 20242:37:44 PM
Jharkhand Election Result 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल की बैठक जल्द

विधानसभा चुनाव के रुझानों में बंपर बढ़त मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा गदगद है। झामुमो ने जल्द ही विधायक दल की बैठक करने की योजना बनाई है। महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि विधायकों को रांची आने का निर्देश दे दिया गया है।

23 Nov 20242:34:10 PM
Hemant Soren Barhait Result Live: बरहेट से जीते हेमंत सोरेन

बरहेट विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के गमालियल हेम्ब्रम को शिकस्त दी।

23 Nov 20242:31:21 PM
Jharkhand Result Live 2024: झारखंड की कितनी सीटों पर कौन-से दल आगे?
  • भाजपा : 22
  • आजसू : 01
  • भाकपा माले: 01
  • कांग्रेस : 16
  • झामुमो : 33
  • राजद : 05
  • जदयू : 01
  • लोजपा : 01
  • जेएलकेएम : 01
  • कुल : 81
23 Nov 20242:27:58 PM
Hemant Soren Result Live: हेमंत सोरेन चुनाव परिणाम पर नजर रख रहे
blog images

 मतगणना के परिणाम पर नजर रख रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

23 Nov 20242:03:14 PM
Jharkhand Result Live 2024: बरही व सदर विधानसभा में भाजपा को बड़ी बढ़त, बरकट्ठा में कांटे की लड़ाई

हजारीबाग जिले के दो सीटों सदर व बरही में भाजपा बड़ी लीड ले चुकी है। सदर में 11वें राउंड में भाजपा के प्रदीप प्रसाद 17993 वोटों की लीड ले चुके हैं। उन्हें अब तक 71,144 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह को अब तक 53,451 मत हासिल हुए हैं।

बरही विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी जीत के करीब पहुंच चुके हैं। 13वें राउंड की गिनती के बाद मनोज यादव को 70,884 वोट हासिल हुए हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार अरुण साहू को 36,720 में हासिल हुए हैं।

उधर, बरकट्ठा में कांटे की लड़ाई चल रही है। यहां से झामुमो के प्रत्याशी जानकी यादव 6360 मतों से लीड कर रहे हैं। भाजपा के अमित यादव को 37254 मत हासिल हुए हैं।

23 Nov 20242:01:47 PM
Jhariya Assembly Seat Result Live: झरिया विधानसभा (11वां राउंड)
  • भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह - 64870
  • कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह - 49790
  • जेएलकेएम प्रत्याशी रुस्तम अंसारी - 3310
23 Nov 20242:00:53 PM
Silli Seat Result 2024 Live: सिल्ली विधानसभा चुनाव (12 राउंड)
  • अमित महतो - जेएमएम - 50121
  • सुदेश महतो -  आजसू - 36719
  • देवेंद्रनाथ महतो - 25891
23 Nov 20241:56:32 PM
Kodarma Vidhan Sabha Result 2024: कोडरमा विधानसभा (16वें राउंड के बाद)

कोडरमा विधानसभा रिजल्ट

  • राजद प्रत्याशी - सुभाष यादव- 57707
  • भाजपा प्रत्याशी - डॉ नीरा यादव- 65309
  • निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता- 51566

BJP- डॉ. नीरा यादव- 7602 वोट से आगे

23 Nov 20241:50:31 PM
Jharkhand Result Live 2024: झारखंड में हेमंत सोरेन का जलवा, JMM+ का बहुमत

झारखंड की सभी 81 सीटों पर कौन-सा दल कितनी सीटों पर आगे?

  • भाजपा : 26
  • आजसू : 01
  • भाकपा माले: 02
  • कांग्रेस : 14
  • झामुमो : 31
  • राजद : 04
  • जदयू : 01
  • लोजपा : 01
  • निर्दलीय : 01
  • कुल : 81
23 Nov 20241:47:55 PM
Panki Seat Result 2024: पांकी विधानसभा, 15वां राउंड
  • देवेंद्र कुमार सिंह, निर्दलीय -57,418
  • शशिभूषण मेहता, भाजपा -60,096
  • लाल सूरज, कांग्रेस -22,031
23 Nov 20241:25:21 PM
Hemant Soren Lead: हेमंत सोरेन ने बनाई जबरदस्त बढ़त

 हेमंत सोरेन जबरदस्त बढ़त लेते हुए 17347 मतों से आगे चल रहे हैं।

23 Nov 202412:42:46 PM
Jharkhand Election Result Live: गोड्डा, पोड़ैयाहाट और महागामा सीट का हाल

गोड्डा (10वां राउंड)

  • संजय यादव, राजद : 52537
  • अमित मंडल, भाजपा : 31812
  • संजय यादव 20721 वोट से आगे

पोड़ैयाहाट

सातवां राउंड

  • प्रदीप यादव, कांग्रेस: 37484
  • देवेंद्रनाथ सिंह, भाजपा : 20388
  • प्रदीप यादव 17096 वोट से आगे

महागामा

सातवां राउंड

  1. अशोक भगत, भाजपा: 32003
  2. दीपिका पांडेय सिंह, कांग्रेस : 30621
  3. अशोक भगत 1382 वोट से आगे
23 Nov 202412:32:19 PM
Jharkhand Chunav Result Live: सभी 81 सीटों पर कौन-सा दल कितनी सीटों पर आगे?
blog images
  • भाजपा : 26
  • आजसू : 02
  • भाकपा माले: 02
  • कांग्रेस : 15
  • झामुमो : 29
  • राजद : 05
  • जदयू : 01
  • अन्य : 01
  • कुल : 81
23 Nov 202412:22:51 PM
Mahagama Seat Result Live: महागामा, सातवां राउंड
  • अशोक कुमार, भाजपा 32003
  • दीपिका पांडेय सिंह, कांग्रेस 30621


अशोक कुमार 1382 वोट से आगे

23 Nov 202411:58:54 AM
Daltonganj Seat Result Live: डालटनगंज विधानसभा, छठा राउंड
  • आलाेक चाैरसिया, भाजपा - 36,624
  • केएन त्रिपाठी, कांग्रेस - 30,569
  • दिलीप सिंह नामधारी - 7,493
23 Nov 202411:55:57 AM
Kodarma Seat Result Live: कोडरमा विधानसभा (नौवें राउंड के बाद)
  • राजद प्रत्याशी - सुभाष यादव- 30102
  • भाजपा प्रत्याशी - डॉ नीरा यादव- 31845
  • शालिनी गुप्ता- 25021

भाजपा- डॉ. नीरा यादव- 1743 वोट से आगे

23 Nov 202411:52:52 AM
Kalpana Soren Seat Result Live: क्या है कल्पना की सीट का हाल?
  • गिरिडीह की हॉट सीटों में शुमार गांडेय विधानसभा से चौथे चक्र की मतगणना के बाद भाजपा की मुनिया देवी 21959 वोट लाकर 3019 मतों से आगे चल रही हैं, जबकि झामुमो की कल्पना सोरेन 18940 वोट लाकर दूसरे नंबर पर हैं।
  • डुमरी विधानसभा क्षेत्र से जेएलकेएम के जयराम महतो 22657 मत लाकर 298 वोटों से आगे हैं। झामुमो की बेबी देवी 22399 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
23 Nov 202411:42:38 AM
Hussainabad Seat Result Live: हुसैनाबाद विधानसभा, छठा राउंड
  • संजय सिंह यादव, राजद - 25,800
  • कमलेश कुमार सिंह, भाजपा - 14,688
  • कुशवाहा शिवपूजन मेहता, बसपा - 5,452
23 Nov 202411:36:45 AM
Ramgarh Seat Result Live: रामगढ़ विधानसभा (छठे राउंड की गिनती के बाद)

रामगढ़ विधानसभा (छठे राउंड की गिनती के बाद)

  • कांग्रेस - ममता देवी : 24856
  • आजसू - सुनीता चौधरी: 36446
  • जेएलकेएम - पनेश्वर कुमार: 14528
23 Nov 202411:33:52 AM
Godda Seat Result Live: गोड्डा में राजद ने कर दिया 'खेला'

गोड्डा के राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव पांचवें राउंड में 21 हजार से अधिक की बढ़त के बाद काफी उत्साहित दिखें। काउंटिंग हाल में जाने के पूर्व उन्होंने समर्थकों को विक्ट्री साइन दिखाया।

23 Nov 202411:31:20 AM
Lohardaga Seat Result Live: लोहरदगा विधानसभा (पांच राउंड)
  • आजसू- नीरू शांति भगत- 18906
  • कांग्रेस- डॉ. रामेश्वर उरांव- 22974

कांग्रेस आगे- 5068

23 Nov 202411:28:43 AM
Jharkhand Result Live 2024: झारखंड में हेमंत सोरेन की वापसी!

सभी 81 सीटों में कौन-से दल कितनी सीटों पर आगे

  • भाजपा : 27
  • आजसू : 02
  • भाकपा माले: 02
  • कांग्रेस : 14
  • झामुमो : 29
  • राजद : 05
  • जदयू : 01
  • अन्य : 01
  • कुल : 81
23 Nov 202411:07:49 AM
Jamtara Seat Result 2024 LIVE: जामताड़ा विधानसभा (चौथा राउंड)
  • इरफान अंसारी - कांग्रेस - 6388
  • सीता सोरेन - बीजेपी - 5033

कांग्रेस 1355 वोट से आगे

23 Nov 202411:06:42 AM
Jharkhand Result Live 2024: 81 सीटों पर कौन आगे-कौन पीछे?
  • भाजपा : 26
  • आजसू : 02
  • भाकपा माले: 02
  • कांग्रेस : 13
  • झामुमो : 29
  • राजद : 05
  • जदयू : 01
  • अन्य : 03
  • कुल : 81
23 Nov 202411:00:08 AM
Jharkhand Result Live 2024: रुझानों पर आया बाबूलाल मरांडी का बयान

धनवार सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। हम सरकार बनाएंगे। थोड़ी देर में काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

23 Nov 202410:39:10 AM
Jharkhand Result Live 2024: झारखंड में सभी 81 सीट में कौन-सा दल कितनी सीटों पर आगे?
blog images
  • भाजपा : 26
  • आजसू : 02
  • भाकपा माले: 02
  • कांग्रेस : 13
  • झामुमो : 30
  • राजद : 05
  • जदयू : 01
  • अन्य : 02
  • कुल : 81
23 Nov 202410:31:57 AM
Kodarma Seat Result Live: कोडरमा विधानसभा (चौथे राउंड के बाद)
  • राजद प्रत्याशी - सुभाष यादव- 15352
  • भाजपा प्रत्याशी - डॉ नीरा यादव- 12672
  • शालिनी गुप्ता- 4983
  • राजद- सुभाष प्रसाद यादव - 2680 वोट से आगे
23 Nov 202410:31:06 AM
Dumka Vidhan Sabha Result Live: दुमका विधानसभा (तीसरा राउंड)

 

  • बसंत सोरेन (झामुमो) - 2063
  • सुनील सोरेन (भाजपा) - 4893
  • इस राउंड में सुनील सोरेन को लीड- 2830
  • शहर के 45 में से 42 बुथों पर सुनील सोरेन 11761 वोटों से आगे चल रहे हैं।
23 Nov 202410:22:29 AM
Jharkhand Chunav Result LIVE: झारखंड में बड़ा उलटफेर

झारखंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। JMM+ 48 सीटों पर आगे है। खास बात ये है कि राजद 6 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, माले 2 सीटों पर आगे है। दूसरी ओर, बीजेपी+ 30 सीटों पर आगे है। बहुमत से काफी दूर।

23 Nov 202410:17:09 AM
Champai Soren Seat Result LIVE: चंपई सोरेन पीछे, JMM के गणेश महाली आगे

झारखंड की सरायकेला विधानसभा सीट से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इस सीट से बीजेपी के चंपई सोरेन पहले राउंड की काउंटिंग के बाद पीछे चल रहे हैं। चंपई सोरेन को 6837 वोट मिले हैं। वह, 2986 मतों से पीछे हैं। JMM के गणेश को 9823 वोट मिले हैं।

23 Nov 202410:12:38 AM
Jharkhand Election Result LIVE: राजद और माले ने सबको चौंकाया, तेजस्वी-लालू ने किया 'खेला'

झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल 6 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, माले 2 सीटों पर आगे है।

23 Nov 202410:08:42 AM
Jamtara Vidhan Sabha Result LIVE: जामताड़ा विधानसभा (पहला राउंड)
  • इरफान अंसारी - कांग्रेस - 8262
  • सीता सोरेन - बीजेपी - 3896

कांग्रेस 4366 वोट से आगे

23 Nov 202410:03:41 AM
Jharkhand Chunav Result 2024 LIVE: झारखंड में BJP+ और JMM+ में कांटे की टक्कर

झारखंड के रुझानों में BJP+ और JMM+ में टक्कर देखने को मिल रही है। बीजेपी+ 41 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, JMM+ 38 सीटों पर आगे है। अन्य 1 सीट पर आगे है।

23 Nov 202410:01:42 AM
Jharkhand Result 2024 Live: हेमंत सोरेन आगे, कल्पना सोरेन पीछे

बरहेट विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से पीछे चल रहीं हैं।

23 Nov 20249:50:13 AM
Jharkhand Election Result Live: झारखंड के रुझानों ने सबको चौंकाया

झारखंड में 80 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। हेमंत सोरेन के लिए रुझानों में बुरी खबर सामने आई है। BJP+ 43 सीटों पर आगे है। वहीं, JMM+ 35 सीटों पर आगे है। 2 सीटों पर अन्य है।

23 Nov 20249:46:01 AM
Kodarma Seat Result LIVE: कोडरमा विधानसभा (पहला राउंड)
  • राजद प्रत्याशी - सुभाष यादव- 4432
  • भाजपा प्रत्याशी - डॉ नीरा यादव- 2951
  • शालिनी गुप्ता (निर्दलीय) : 857
  • राजद- सुभाष प्रसाद यादव - 1481 वोट से आगे
23 Nov 20249:43:57 AM
Gomia Election Result 2024 LIVE: गोमिया विधानसभा में मतगणना की रिपोर्ट

गोमिया विधानसभा क्षेत्र में जयराम की पार्टी जेएलकेएम की उम्मीदवार पूजा कुमारी झामुमो के योगेन्द्र महतो से 2575 मत से आगे हैं।

  • योगेंद्र प्रसाद 2814
  • डॉ. लंबोदर महतो 1945
  • पूजा कुमारी 5389
23 Nov 20249:42:28 AM
Jharkhand Election Result Live: महागामा विधानसभा में कौन आगे-कौन पीछे?

महागामा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार 5567 मत पाकर 1351 मतों से आगे। दूसरे स्थान पर 4216 मत पाकर कांग्रेस से दीपिका पांडेय सिंह।

23 Nov 20249:40:30 AM
Jharkhand Result Live: लोहरदगा विधानसभा में कौन आगे-कौन पीछे?

लोहरदगा विधानसभा में कौन मार रहा बाजी?

आजसू - 4698
कांग्रेस - 3644

आजसू आगे -1054

23 Nov 20249:38:41 AM
Godda Vidhan Sabha Result: गोड्डा विधानसभा में कौन आगे-कौन पीछे?

गोड्डा से राष्ट्रीय जनता दल के संजय प्रसाद यादव 4913 मत से आगे। दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के अमित कुमार मंडल।

23 Nov 20249:32:53 AM
Jharkhand Election 2024: झारखंड में चुनाव आयोग के आंकड़े
blog images

चुनाव आयोग के मुताबिक, राजद 2 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है। आजसू 1 सीट पर आगे है। JMM एक सीट पर लीड कर रही है। JLKM 1 सीट पर आगे है। सीपीआई-एमएल 1 सीट पर आगे है। BJP 1 सीट पर आगे है। वहीं, एक सीट पर अन्य आगे है।

23 Nov 20249:30:08 AM
Jharkhand Result 2024: झारखंड में 78 सीटों पर आए रुझान, BJP+ को बंपर बढ़त

झारखंड में 78 सीटों पर रुझान आ गए हैं। BJP+ 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं JMM+ 31 सीटों पर है। अन्य- 6 सीटों पर आगे है।

23 Nov 20249:24:20 AM
Jharkhand Election: सिमरिया विधानसभा सीट का हाल
  • सिमरिया में झामुमो के मनोज चंद्रा आगे चल रहे हैं।
  • यहां भाजपा के कुमार उज्ज्वल पीछे चल रहे हैं।
23 Nov 20249:23:44 AM
Bermo Vidhan Sabha Result: बेरमो विधानसभा के रुझान

बेरमो विधानसभा के पहले चरण की मतगणना के उपरांत

  • कांग्रेस के कुमार जयमंगल - 3610
  • जेएलकेएम जयराम - 1562
  • भाजपा के रविन्द्र पाण्डेय को - 3437
  • 173 मत से कांग्रेस प्रत्याशी आगे
23 Nov 20249:02:38 AM
Jharkhand Election 2024: झारखंड के रुझानों में JMM+ को बढ़त

झारखंड की 75 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। 31 सीटों पर BJP+ आगे है। वहीं, 38 सीटों पर JMM+ आगे है। 6 सीटों पर अन्य आगे हैं।

23 Nov 20248:59:10 AM
Jharkhand Election Result 2024: झारखंड में दिग्गजों का हाल
  • गांडेय से JMM की कल्पना सोरेन आगे चल रही हैं।
  • जामताड़ा से बीजेपी की सीता सोरेन आगे चल रही हैं।
  • जमशेदपुर वेस्ट से सरयू राय आगे चल रहे हैं।
  • सरायकेला से बीजेपी के चंपई सोरेन आगे चल रहे हैं।
23 Nov 20248:56:37 AM
Jharkhand Result 2024: झारखंड में BJP+ को मिली शुरुआती बढ़त

झारखंड में 71 सीटों पर रुझान आ गए हैं। BJP+ 35 सीटों पर आगे है। JMM+ 29 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, 7 सीटों पर निर्दलीय आगे हैं।

23 Nov 20248:46:02 AM
Jamtara Election Result 2024: जामताड़ा में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू

जामताड़ा: जिले के जामताड़ा तथा नाला विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले चरण में पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।

23 Nov 20248:44:07 AM
Jharkhand Election Result 2024: झारखंड में 53 सीटों पर रुझान आए

झारखंड में मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। अब तक 53 सीटों पर रुझान आ गए हैं। NDA 25 सीटों पर आगे है। वहीं, INDI गठबंधन 27 सीटों पर आगे है। एक सीट पर निर्दलीय लीड कर रहे हैं।

23 Nov 20248:39:46 AM
Palamu Election Result 2024: पलामू में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू

मेदिनीनगर: पलामू जिले के पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर और हुसैनाबाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शुरुआती चरण में पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।

23 Nov 20248:37:23 AM
Jharkhand Result 2024: झारखंड में 42 सीटों के रुझान आए

झारखंड में 81 सीटों पर मतों की गिनती जारी है। अभी तक 42 सीटों के रुझान आ गए हैं। BJP+ 20 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि JMM+ 21 सीटों पर लीड कर रही है। एक सीट पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहा है। 

23 Nov 20248:33:31 AM
Jharkhand Chunav Result 2024: आयोग के साथ पार्टियों ने भी की पुख्ता तैयारियां, परिणाम पर टिकी निगाहे

झारखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम आने में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। ऐसे में प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन बढ़ी हुई है, जबकि जनता में भी परिणाम जानने की बेताबी है। झारखंड में अगली सरकार किसकी बनेगी, यह भले ही चुनाव परिणाम आने के बाद तय होगा, लेकिन झारखंड में कई दिनों पहले से ही इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं।

23 Nov 20248:29:57 AM
Jharkhand Result 2024: गढ़वा में वोटों की गिनती शुरू
blog images

गढ़वा जिले के गढ़वा तथा भवनाथपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शुरुआती चरण में पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।

23 Nov 20248:25:54 AM
Jharkhand Result 2024: गढ़वा में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू
blog images

गढ़वा जिले के गढ़वा तथा भवनाथपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शुरुआती चरण में पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।

23 Nov 20248:23:55 AM
Jharkhand Chunav Result 2024: झारखंड में 37 सीटों के रुझान

झारखंड में 37 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। BJP+ 20 सीटों पर आगे है। वहीं, JMM+ को 16 सीटों पर लीड मिलती दिख रही है। 1 सीट पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहा है।

23 Nov 20248:18:11 AM
Jharkhand Election 2024: 20 सीटों पर आए रुझान

झारखंड में अब 20 सीटों के रुझान आ गए हैं। BJP+ 10 सीटों पर लीड कर रहा है, जबकि JMM+ 10 सीटों पर लीड में है।

23 Nov 20248:14:16 AM
Jharkhand Result 2024: झारखंड में 8 सीटों के शुरुआती रुझान

झारखंड में 8 सीटों पर रुझान आ गए हैं। 5 सीटों पर एनडीए गठबंधन आगे है, जबकि 3 सीटों पर आईएनडीआईए आगे चल रहा है।

23 Nov 20248:09:47 AM
Jharkhand Election: झारखंड में आया पहला रुझान

झारखंड से रुझाने आने शुरू हो गए हैं। 2 सीटों पर आईएनडीआईए (गठबंधन) को बढ़त मिलती दिख रही है। हेमंत सोरेन के लिए यह खबर राहतभरी है।

23 Nov 20248:04:13 AM
Mandu Seat Result 2024: मांडू से कांग्रेस प्रत्याशी पहुंचे जेपी पटेल
blog images

 मतगणना केंद्र जाते जे.पी पटेल। मांडू से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

23 Nov 20248:01:44 AM
Jharkhand Vidhan Sabha Result 2024: झारखंड में वोटों की गिनती शुरू

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। 81 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है। जल्द ही पहला रुझान भी सामने आ जाएगा। हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन की सीट पर खास नजर रहेगी।

23 Nov 20247:41:50 AM
Lohardaga Vidhan Sabha Seat Result: लोहरदगा में कुछ ही देर में शुरू होगी मतों की गिनती

लोहरदगा विधानसभा सीट के लिए कृषि बाजार समिति परिसर में बनाए गए मतगणना स्थल पर शांतिपूर्ण माहौल में शनिवार को थाड़ी देर में मतगणना कार्य शुरू होगा। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के 324 मतदान केंद्र में हुए मतदान के बाद लोहरदगा सीट से इस बार चुनाव मैदान में खड़े 17 प्रत्याशियों की किस्मत खुलगी। विस चुनाव में मतदान करने वाले कुल 210986 मतदाताओं के फैसले का सभी को इंतजार है। पोस्टल बैलेट की गिनती 12 टेबल पर थोड़ी देर में शुरू होेगी। जिसमें मतों का राज खुलेगा, इसके बाद 18 टेबल में 18 राउंड में मतों की गणना शुरू होगी। जिसमें कौन ताज पहनेगा यह स्पष्ट होगा।

23 Nov 20247:27:47 AM
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Live: लोहरदगा में कुछ ही देर में शुरू होगी मतों की गिनती

लोहरदगा विधानसभा सीट के लिए कृषि बाजार समिति परिसर में बनाए गए मतगणना स्थल पर शांतिपूर्ण माहौल में  शनिवार को थाड़ी देर में मतगणना कार्य शुरू होगा। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के 324 मतदान केंद्र में हुए मतदान के बाद लोहरदगा सीट से इस बार चुनाव मैदान में खड़े 17 प्रत्याशियों की किस्मत खुलेगी। विस चुनाव में मतदान करने वाले कुल 210986 मतदाताओं के फैसले का सभी को इंतजार है। पोस्टल बैलेट की गिनती 12 टेबल पर थोड़ी देर में  शुरू होेगी। 

23 Nov 20247:12:13 AM
Jharkhand Result 2024: BJP प्रवक्ता बोले- आज की सुबह नई किरण लेकर आई

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि आज की सुबह झारखंड के लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है। लोगों में काफी उत्साह है। 5 साल से चली आ रही भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, लूट-खसोट की काली रात का अंत करीब है। 5 साल के शासन पर छाया धुंध छंटती नजर आ रही है। मुझे लगता है कि आज की सुबह झारखंड के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

#WATCH | Ranchi: Ahead of the counting of votes for #JharkhandElection2024, BJP spokesperson Pratul Shah Deo says, "This morning has brought a new ray of hope to Jharkhand. There is great excitement among people. The end of the dark night of corruption, atrocities on women, loot… pic.twitter.com/7H2QwKgze7

— ANI (@ANI) November 23, 2024
23 Nov 20247:08:47 AM
Jharkhand Chunav 2024: मतगणना के लिए कतार में खड़े मतदान कर्मी।
blog images

सुबह 6:25 बजे हजारीबाग में मतगणना के लिए कतार में खड़े मतदान कर्मी। हजारीबाग बाजार समिति में मतगणना होगी।

23 Nov 20247:00:28 AM
Jharkhand Result 2024: लोहरदगा में काउंटिंग की तैयारी
blog images

लोहरदगा में कृषि बाजार स्थित मतगणना स्थल पर मतों की गिनती कार्य के लिए लगाए गए कर्मी को जांच प्रक्रिया पूरा कर एक-एक कर मतगणना भवन में प्रवेश के लिए भेजते पुलिस प्रशासन तैयार एक एक व्यक्ति की जांच, मोबाइल लेकर मतगणना केंद्र में जाना वर्जित होने की जानकारी देते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी।

23 Nov 20246:48:56 AM
Jharkhand Result 2024: विजय के जश्न में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को आने वाले हैं, और इसके साथ ही विजय जुलूस की भी तैयारी चल रही है। मतणना स्थल को-आपरेटिव कालेज के बाहर जहां एक ओर राजनीतिक दल अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं, वहीं पुलिस प्रशासन भी किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। मतगणना के बाद जीतने वाली पार्टी के कार्यकर्ता जब विजय जुलूस में शामिल होंगे, तो शहर की कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर होगी। इसके लिए पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि विजय जुलूस के दौरान कोई भी उपद्रव न हो और शांति का माहौल बना रहे।

23 Nov 20246:45:43 AM
Jharkhand Chunav Result 2024: किसी के गले में होगा फूलों का हार, किसी को मिलेगी 'हार'
blog images

फूल विक्रेता चुनाव को किसी त्योहार से कम नहीं मानते। मतगणना स्थल पंडरा से शनिवार को 11 बजे दिन तक किसकी सरकार बन रही है, इसकी जानकारी मिलने लगेगी। लालपुर चौक के एक स्थानीय फूल विक्रेता संजय मालाकर कहते हैं कि चुनाव के दौरान फूलों की मांग अचानक बढ़ जाती है। जीतने वाले उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाने के लिए ढेर सारे फूल खरीदते हैं। गाड़ियों और मंच को सजाने के लिए भी फूलों की जरूरत होती है। हालांकि, अभी तक ज्यादातर विक्रेताओं के आर्डर नहीं मिले हैं, लेकिन मतगणना शुरू होने के रुझान आते ही आर्डर आने लगते हैं।

23 Nov 20246:28:19 AM
Jharkhand Chunav Result 2024: शाम पांच बजे तक आ जाएगा सभी सीटों का परिणाम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए सभी 24 केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसे लेकर सभी केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि अंतिम चुनाव परिणाम शाम पांच बजे के पहले तक आने की संभावना है। वैसे तैयारी शाम चार बजे तक मतगणना की पूरी प्रक्रिया पूरी कर लेने की है।

23 Nov 20246:21:51 AM
चुनाव में मंइयां सम्मान योजना हावी रही या फिर गोगो दीदी योजना?

झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदाताओं खासकर महिला वोटरों के मन-मस्तिष्क में हेमंत सरकार द्वारा शुरू की गई मंइयां सम्मान योजना का प्रभाव रहा या फिर भाजपा की गोगो दीदी योजना की घोषणा भारी पड़ी, यह भी तय हो जाएगा।

23 Nov 20245:54:54 AM
क्या शिवराज और हिमंता का जादू चला?

भाजपा के चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा आक्रामक प्रचार करनेवाले भाजपा के सह चुनाव प्रभारी तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा वोटरों को एनडीए के पक्ष में आकर्षित करने में कतना सफल रहे, यह भी पता चलेगा।

23 Nov 20245:44:49 AM
चुनाव में मंइयां सम्मान योजना हावी रही या फिर गोगो दीदी योजना?

विधानसभा चुनाव में मतदाताओं खासकर महिला वोटरों के मन-मस्तिष्क में हेमंत सरकार द्वारा शुरू की गई मंइयां सम्मान योजना का प्रभाव रहा या फिर भाजपा की गोगो दीदी योजना की घोषणा भारी पड़ी, यह भी तय हो जाएगा।

23 Nov 20245:33:37 AM
नए चेहरों के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें होंगी

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा (पोटका), पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास, मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश तथा चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन आदि प्रमुख हैं।

23 Nov 20245:03:18 AM
इन दिग्गजों की सीट पर रहेगी नजर

Jharkhand Hot Seats 2024: हेमंत सोरेन, स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो, बाबूलाल मरांडी, चंपई सोरेन की सीट पर नजर रहेगी। पूर्व मंत्री सरयू राय, नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी आदि प्रमुख हैं।

23 Nov 20245:02:53 AM
1211 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा

Jharkhand Election Results 2024: मतगणना से कुल 1,211 प्रत्याशियों में से किसे कितने वोट मिले, कितने जमानत बचाने में सफल रहे तथा कितने की जमानत जब्त हो गई, यह पता चलेगा। इनमें से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक अर्थात कुल 81 विजेता घोषित किए जाएंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us