Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • jharkhand
  • ranchi
LIVE BLOG

Jharkhand Chunav 2024 Voting: झारखंड में मतदान संपन्न, 43 सीटों पर 65.27 प्रतिशत वोटिंग

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 Voting: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से टाइट रही। आज 13 नवंबर को पहले चरण में 43 सीटों पर वोट डाले गए। इस चुनाव में एनडीए और आईएनडीआईए (गठबंधन) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

By Sanjeev Kumar Wed, 13 Nov 2024 09:55 PM (IST)
News Article Hero Image

 Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 Voting: वहीं, पहले चरण के मतदान में चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, सरयू राय, चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, रामदास सोरेन, पूर्णिमा दास, डा. अजय कुमार और मंगल कालिंदी जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। 

13 Nov 20249:55:07 PM
पहले चरण की 43 सीटों पर 65.27 प्रतिशत वोटिंग

पहले चरण की कुल 43 सीटों पर 65.27 प्रतिशत मतदान हुआ। यह पिछले विधानसभा चुनाव से लगभग एक प्रतिशत अधिक है। हालांकि अंतिम रिपोर्ट आने पर इस संख्या में और भी आंशिक वृद्धि हो सकती है। बुधवार को हुए मतदान से कुल 683 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया।

13 Nov 20245:38:06 PM
पांच बजे तक कितनी वोटिंग हुई?

 झारखंड में शाम 5 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।

13 Nov 20244:50:30 PM
धनबाद: सिविल सर्जन कार्यालय में बैलेट पेपर से स्वास्थ्य कर्मियों ने किया मतदान

विधानसभा चुनाव को लेकर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में बुधवार को मतदान केंद्र बनाया गया। 13 से 15 नवंबर तक यहां पर सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारी बैलेट पेपर के माध्यम से अपना वोट करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के नोडल चुनाव पदाधिकारी डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में 160 के आसपास वोटर हैं। इसके लिए सिविल सर्जन कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है। पहले दिन लगभग 40 वोट किए गए हैं।

13 Nov 20244:49:27 PM
गढ़वा जिले में मतदान की स्थिति

गढ़वा जिले में दोपहर तीन बजे तक 61.06 प्रतिशत हुआ था मतदान। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 60.71 तथा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 61.39 प्रतिशत हुआ था मतदान। अभी भी मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए मतदाताओं की लगी थी कतार। नक्सलियों के गढ़ रहे भंडरिया एवं बड़गड़ प्रखंड में मतदान के प्रति लोगों में दिखा उत्साह।

13 Nov 20244:06:06 PM
रांची में महेंद्र सिंह धोनी ने डाला वोट
blog images

 क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने रांची के जेवीएम स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में वोट डाला।

13 Nov 20243:45:16 PM
Jharkhand Voting Precentage: झारखंड में तीन बजे तक 59.28 फीसदी मतदान

 झारखंड में वोटिंग तेज हो गई है। दोपहर तीन बजे तक 59.28 फीसदी मतदान हुआ है।

13 Nov 20242:51:41 PM
जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने मताधिकार का किया प्रयोग
blog images

जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने घाटशिला विधानसभा अंतर्गत बूथ संख्या 87 राजकीय प्राथमिक विद्यालय वनबेड़ा, चेंगजोड़ा में मताधिकार का प्रयोग किया

13 Nov 20242:08:30 PM
किस सीट पर कब कितना फीसदी मतदान

किस सीट पर कब कितना प्रतिशत मतदान

विधानसभा सीट पूर्वाह्न नौ बजे तक पूर्वाह्न 11 बजे तक
बहरागोड़ा 13.77 33.97
बरही 15.00 31.60
बड़कागांव 14.37 24.17
बरकट्ठा 13.90 30.40
भवनाथपुर 13.58 31.09
विश्रामपुर 12.33 28.26
विशुनपुर 13.27 32.68
चाईबासा 14.37 31.02
चक्रधरपुर 12.59 28.12
चतरा 12.65 28.35
छतरपुर 11.78 28.71
डालटनगंज 10.51 27.55
गढ़वा 13.23 29.63
घाटशिला 12.73 32.15
गुमला 13.89 34.01
हटिया 11.30 25.80
हजारीबाग 11.21 27.38
हुसैनाबाद 12.41 28.51
13 Nov 20241:58:25 PM
पूर्वी सिंहभूम में दोपहर 1.30 बजे तक 44.88 प्रतिशत मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। दोपहर एक बजे तक जिले में औसतन 44.88% मतदान दर्ज किया गया है। लोकतंत्र के इस महापर्व में पुरुषों और महिलाओं दोनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए कतारों में खड़े दिखाई दिए। कई मतदान केंद्रों पर तो सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं।

13 Nov 20241:49:53 PM
झारखंड में दोपहर 1 बजे तक 46.25 फीसदी मतदान

 झारखंड में दोपहर 1 बजे तक 46.25 फीसदी मतदान हुआ है।

13 Nov 202412:34:59 PM
सुबह 11 बजे तक रांची में सबसे कम मतदान, सिसई में सबसे अधिक मतदान

चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक सुबह 11 बजे तक रांची में सबसे कम 17.85 प्रतिशत 
मतदान हुआ है। वहीं सिसई में सबसे अधिक 34.98 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं सरयू राय के विधानसभा सीट जमशेदपुर पश्चिम में 9.7 फीसदी मतदान हुआ है।

13 Nov 202412:27:45 PM
Jharkhand Election 2024: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी के साथ डाला वोट

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने रांची के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाल दिया है।

#WATCH | Jharkhand CM Hemant Soren, his wife Kalpana Soren cast their votes at a polling station in Ranchi for #JharkhandAssemblyElections2024 pic.twitter.com/QCOCNn57p8

— ANI (@ANI) November 13, 2024
13 Nov 202411:40:04 AM
Jharkhand Voting Precentage: झारखंड में सुबह 11 बजे तक 29.31 फीसदी

चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक झारखंड में सुबह 11 बजे तक 29.31 फीसदी मतदान हुआ है। बूथ पर अब लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है।

13 Nov 202411:10:05 AM
ताड़ेया बूथ केंद्र बदले जाने से नाराज मतदाताओं ने वोट का किया बहिष्कार

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नोवामुंडी प्रखंड के ताड़ेया बूथ केंद्र संख्या 85 बदले जाने से नाराज मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया।मतदाता बूथ केंद्र के बाहर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीण मतदाताओं ने बताया कि ताड़ेया उत्क्रमित मिडिल स्कूल बूथ केंद्र को नक्सल प्रभावित इलाके बताकर दुधबिला उत्क्रमित मिडिल स्कूल बूथ केंद्र कर दिया गया है। इसी को लेकर ताड़ेया व सुकरीपाडा बूथ केंद्र केंद्र के सभी 760 मतदाता पुराने बूथ केंद्र के निकट बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिये हैं।

13 Nov 202410:29:25 AM
Raghubar Das Voting: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने किया मतदान
blog images

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास मतदान करने के लिए अपनी बहू सह जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास, पत्नी और बेटा ललित दास के साथ मतदान करने पहुंचे।

#WATCH | #JharkhandAssemblyElections: Odisha Governor and former Jharkhand CM Raghubar Das along with his family show their inked finger after casting their votes at a polling station in Jamshedpur.

He says "It is the responsibility of the people to come out and use their… pic.twitter.com/QwUeRj0S3a

— ANI (@ANI) November 13, 2024
13 Nov 202410:26:09 AM
पूर्वी सिंहभूम में 9:30 बजे तक 11.25 प्रतिशत मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। शुरुआती घंटों में मतदान केंद्रों पर भीड़ देखी गई। सुबह 9:30 बजे तक जिले में औसतन 11.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार है 

  • बहरागोड़ा (44): 13.77% - जिले में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत
  • घाटशिला (45): 12.73%
  • पोटका (46): 12.10%
  • जमशेदपुर पूर्वी (48): 11.35%
  • जमशेदपुर पश्चिमी (49): 9.70%
  • जुगसलाई (47): 9.33% - जिले में सबसे कम मतदान प्रतिशत
13 Nov 202410:23:40 AM
Jamshedpur Paschim Voting: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की बूथ पर दो पक्ष आपस में भिड़े
blog images

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के आजाद नगर के हनीफिया स्कूल मैं मतदान को लेकर आपस में दो पक्ष भिड़ गए। जानकारी मिलते ही मांगो थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।

13 Nov 20249:39:41 AM
LIVE Jharkhand Assembly election 2024: पीएम मोदी ने झारखंड के फर्स्ट टाइम वोटरों से की खास अपील

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!

झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!

— Narendra Modi (@narendramodi) November 13, 2024
13 Nov 20249:26:58 AM
Jharkhand Election 2024 LIVE Voting News: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने की वोटिंग

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने रांची के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।

#WATCH | Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh shows his inked finger after casting vote at a polling station in Ranchi#JharkhandAssemblyElection pic.twitter.com/KVt9I3Kppa

— ANI (@ANI) November 13, 2024
13 Nov 20249:20:28 AM
हजारीबाग में सुबह-सुबह गांव में कतार, शहर में वोटरों का इंतजार

हजारीबाग जिले के सदर विधानसभा हजारीबाग, बरही, बरकट्ठा और बड़कागांव विधानसभा के ग्रामीणों इलाकों में सुबह से मतदान को लेकर उत्साह दिख रहा है। कई केंद्रों में मतदान के पहले ही मतदाता पहुंच गए थे। लेकिन इसके उल्ट हजारीबाग विधानसभा के बूथ संख्या 314 सुबह आठ बजे तक मात्र चार मतदाता मतदान को पहुंचे थे। यहां अभी तक मतदान कर्मी मतदाताओं का इंतजार करने दिखे।  

13 Nov 20249:17:04 AM
Jharkhand Election 2024 Live: कांग्रेस उम्मीदवार डॉ.अजॉय कुमार ने डाला वोट

 जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ.अजॉय कुमार ने जमशेदपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

#WATCH | East Singhbhum, Jharkhand: Congress candidate from Jamshedpur East, Dr Ajoy Kumar casts his vote at a polling station in Jamshedpur. pic.twitter.com/2Hen7AFJd1

— ANI (@ANI) November 13, 2024
13 Nov 20249:02:41 AM
Jharkhand vidhan sabha chunav LIVE Voting: कांग्रेस उम्मीदवार डॉ अजॉय कुमार का आया बयान

जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ अजॉय कुमार ने कहा कि मैं सिर्फ मुझ पर प्यार बरसाने के लिए जमशेदपुर के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। लोगों को बाहर आना चाहिए और अपना वोट डालना चाहिए। मैंने हमेशा जमशेदपुर के लोगों की सेवा की है और आगे भी करता रहूंगा।

#WATCH | East Singhbhum, Jharkhand: Congress candidate from Jamshedpur East, Dr Ajoy Kumar says "I just want to thank the people of Jamshedpur for pouring love in me. People should come out and cast their votes. I have always served the people of Jamshedpur and will continue to… https://t.co/0syCq3qojV pic.twitter.com/0mgcJyyUf5

— ANI (@ANI) November 13, 2024
13 Nov 20248:56:44 AM
मध्य विद्यालय मझगांव में लगी लोगों की लंबी कतार
blog images

मझगांव विधानसभा के मध्य विद्यालय मझगांव में मतदान के लिए लोगों की लंबी कतार लगी है।

13 Nov 20248:46:54 AM
Jharkhand chunav 2024 phase 1 voting: गढ़वा में सुबह से ही मतदान को ले मतदाताओं में दिख रहा उत्साह

गढ़वा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र 80-गढ़वा एवं 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो गया है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लाइन लगने लगी है। मतदाताओं में काफी उत्साह है। मतदान केन्द्रों पर हो रहे मतदान प्रक्रिया की गतिविधियों की निगरानी समाहरणालय में बने वेबकास्टिंग रूम से की जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने वेबकास्टिंग रूम से सभी मतदान केन्द्रों की गतिविधियों का जायजा लिया और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने का निदेश दिया। वेबकास्टिंग रूम से मतदान केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

13 Nov 20248:25:46 AM
Jharkhand vidhan sabha chunav LIVE Voting: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया मतदान

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को मताधिकार मिला है तो उनका कर्त्तव्य भी है कि वे इसमें अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने मतदान करने के बाद अमिट स्याही लगी अपनी उंगली दिखाते हुए सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर भी खिंचवाई। गंगवार ने पहली बार झारखंड में मतदान किया है।

13 Nov 20248:18:03 AM
Jharkhand Election 2024 LIVE Voting News: राजकीय मध्य विद्यालय सलडेगा सिमडेगा में कतारबद्ध मतदाता

सिमडेगा में वोटिंग के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है।

13 Nov 20248:03:06 AM
पश्चिमी सिंहभूम में बांटा जा रहा जागरूक मतदाता प्रमाण पत्र

 पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर प्रथम एवं द्वितीय क्रम पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं को जागरूक मतदाता प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है।

13 Nov 20247:58:11 AM
पूर्वी सिंहभूम में छह विधानसभा के 106 प्रत्याशी मैदान में

पूर्वी सिंहभूम के मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में भारी उत्साह से वोटिंग कर रहे हैं। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 106 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में हैं। इस चुनावी रण में कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है तो कुछ क्षेत्रों में सीधी टक्कर देखी जा रही है। यह चुनावी जंग न केवल उम्मीदवारों के लिए, बल्कि यहां के लगभग 18 लाख 73 हजार 589 मतदाताओं के लिए भी अहम साबित होगी।

13 Nov 20247:56:29 AM
पूर्वी सिंहभूम में मतदान को लेकर भारी उत्साह

पूर्वी सिंहभूम में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। ईचागढ़, सरायकेला के ग्रामीण इलाकों में ग्रामीण मतदाता सुबह से ही कतार में लगे हुए हैं। वहीं जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी व जुगसलाई क्षेत्रों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह टहलने निकलने बुजुर्ग व युवा मतदान देकर ही घर लौटने का फैसला किया। जमशेदपुर पूर्वी के एग्रिको से लेकर सिदगोड़ा, बारीडीह व बिरसानगर के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोग पंक्तिबद्ध होकर मतदान कर रहे हैं। उधर, जमशेदपुर पश्चिम के मानगो इलाके में हर कदम मतदान केंद्र की ओर निकलता दिख रहा है। जुगसलाई का भी यही हाल है।

13 Nov 20247:37:54 AM
पहले चरण में इन 43 सीटों पर हो रही वोटिंग

पहले चरण में आज बरकट्ठा, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, पोटका, घाटशिला, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

13 Nov 20247:31:26 AM
जमशेदपुर पश्चिम के गांधी मैदान में लगी लंबी कतार
blog images

 जमशेदपुर पश्चिम के गांधी मैदान में मतदाताओं की लंबी कतार लगी है।

13 Nov 20247:26:53 AM
जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के बूथ पर वोटिंग शुरू
blog images

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के बूथ पर वोटिंग शुरू हो गई है। यहां मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है।

13 Nov 20246:59:13 AM
मतदान से पहले मॉक पोलिंग की जा रही है

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले मॉक पोलिंग की जा रही है। वीडियो जमशेदपुर पश्चिम के बूथ नंबर 155 और केएमपीएम कॉलेज से है।

#WATCH जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड): झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले मॉक पोलिंग की जा रही है। वीडियो जमशेदपुर पश्चिम के बूथ नंबर 155 और केएमपीएम कॉलेज से है।#JharkhandAssemblyPolls2024 pic.twitter.com/anOV1mypAq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2024

13 Nov 20246:56:21 AM
लोहरदगा में कुछ ही देर में शुरू होगा मतदान
blog images

 लोहरदगा जिले के 428 (बिशुनपुर विधानसभा अंश सहित) जिसमें लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के 324 मतदान केंद्र में बुधवार को अब बस कुछ ही देर में मतदान प्रारंभ होगा। मतदाता वोट शुरु होने से पहले ही लाइन में लग चुके हैं। लोगों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मतदान कर्मियों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

13 Nov 20246:24:11 AM
रांची के एक मतदान केंद्र पर तैयारियों में जुटे कर्मचारी

 झारखंड में रांची के सेंट अन्ना कॉन्वेंट पुरुलिया रोड स्थित मतदान केंद्र पर तैयारियां जारी हैं।

#WATCH झारखंड: रांची के सेंट अन्ना कॉन्वेंट पुरुलिया रोड स्थित मतदान केंद्र पर तैयारियां जारी हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में आज 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।#JharkhandAssemblyPolls2024 pic.twitter.com/9qgcWK864K

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2024

13 Nov 20246:21:32 AM
मतदान से पहले हजारीबाग मतदान केंद्र पर चल रहीं तैयारियां

 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले हजारीबाग के सेंट कोलंबस कॉलेज मतदान केंद्र पर तैयारियां चल रही हैं।

#WATCH झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले हजारीबाग के सेंट कोलंबस कॉलेज मतदान केंद्र पर तैयारियां चल रही हैं।#JharkhandAssemblyPolls2024 pic.twitter.com/xkSX7Tc7FA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2024

13 Nov 20245:37:15 AM
सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगा मतदान

 झारखंड में पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगा। संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट रखी गई है। ईवीएम की कड़ी निगरानी की जा रही है।

12 Nov 20248:57:56 PM
सभी मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग से निगरानी

पहले चरण के चुनाव में सभी मतदान केंद्रों की निगरानी वेबकास्टिंग के माध्यम से आनलाइन होगी। जिला स्तर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, राज्य स्तर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय तथा केंद्र स्तर पर चुनाव आयोग द्वारा इसके माध्यम से मतदान केंद्रों की निगरानी की जाएगी। इसे लेकर सभी आवश्यक व्यवस्था सभी स्तरों पर की गई है।

12 Nov 20248:57:25 PM
यूनिक बूथों पर दिखेगी झारखंड की संस्कृति

मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे लेकर हर मतदान केंद्र को मॉडल बूथ के रूप में तैयार किया गया है। हर मतदान केंद्र पर बिजली, पेयजल, रनिंग वाटर, शेड, दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए रैंप एवं व्हीलचेयर के साथ उनकी सहायता के लिए स्वयंसेवक की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, पहले चरण में 50 मतदान केंद्रों को यूनिक बूथ के रूप में तैयार किया गया है, जहां झारखंड की संस्कृति दिखेगी।

12 Nov 20248:10:06 PM
परिवार, मित्रों के साथ करें मतदान, यह आपका अधिकार के साथ कर्त्तव्य भी : के. रवि कुमार

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दावा किया है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। उनके अनुसार, मतदाता निर्भीक होकर बिना कोई परेशानी के मतदान करें, इसकी पूरी व्यवस्था बूथ स्तर पर की गई है। बजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ अनिवार्य रूप से मतदान करें।

12 Nov 20248:09:30 PM
सुबह साढ़े पांच बजे पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में शुरू होगा मॉक पोल

 43 विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में सुबह साढ़े पांच बजे से माक पोल की प्रक्रिया शुरू करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों से अपने पोलिंग एजेंट को अनिवार्य रूप से साढ़े पांच बजे से पहले बूथ पर भेजने के निर्देश देने का अनुरोध किया है।

12 Nov 20244:35:50 PM
पहले चरण में BJP ने 36 प्रत्याशी तो आजसू ने 4, जेडीयू ने 2 तो लोजपा (आर) ने 1 सीट

वहीं, दूसरी एनडीए में भाजपा ने 43 में से 36 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इसके बाद सुदेश महतो की आजसू ने चार, नीतीश कुमार की जदयू ने दो और चिराग पासवान की लोजपा (आर) ने एक सीट पर प्रत्याशी उतारा है। इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे दलों ने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।

12 Nov 20244:32:18 PM
पहले चरण में झामुमो के 23 उम्मीदवार, कांग्रेस के 17 उम्मीदवार

पहले चरण की कुल 43 सीटों में से झामुमो ने 23 सीटों पर तो कांग्रेस ने 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कुल पांच सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं जिनमें से दो महागठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ भी हैं।

12 Nov 20244:07:35 PM
पहले चरण में इन 43 सीटों पर मुकाबला

पहलो चरण में 13 नवंबर को कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us