Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इधर PM Modi की झारखंड में चल रही थी सभा, उधर पार्टी के दिग्गज नेता ने दे दिया इस्तीफा

    Updated: Sun, 19 May 2024 01:14 PM (IST)

    Jharkhand Politics लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को पांचवें चरण की वोटिंग होनी है। इससे पहले रविवार को भाजपा को झारखंड में झटका लगा है। भाजपा प्रदेश प्र ...और पढ़ें

    इधर PM Modi की झारखंड में चल रही थी सभा, उधर पार्टी के दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा (फोटो- जागरण)
    इधर PM Modi की झारखंड में चल रही थी सभा, उधर पार्टी के दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. कुणाल षाडंगी ने नेताओं पर लगाया उपेक्षा का आरोप
    2. झारखंड में दूसरे चरण के लिए सोमवार को वोटिंग होगी

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रहे कुणाल षाडंगी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के भेजे पत्र में उन्होंने अपने साथ संगठन के स्तर पर भेदभाव की बात कही है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में अपनी अनदेखी का भी आरोप लगाया है।

    उन्होंने लिखा है कि उनके समर्थकों को भी पार्टी के कार्यक्रम से दूर रखा जा रहा है। इससे आहत होकर वे पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहे हैं। कुणाल षाडंगी जमशेदपुर संसदीय सीट से भाजपा के दावेदारों में सम्मिलत थे। वे बहरागोड़ा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रहे हैं।

    वर्ष 2019 में वे भाजपा में शामिल हुए थे। उसी वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा की टिकट पर बहरागोड़ा से हार का सामना करना पड़ा था।

    प्रधानमंत्री मोदी की जमशेदपुर के घाटशिला में थी सभा

    दरअसल, रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रचार प्रसार के लिए झारखंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के घाटशिला स्थित मऊभंडार मैदान में जनसभा की।

    इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। वहीं, रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और उद्योग व निवेश विरोधी बताया। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि मेरा उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से सवाल है, जहां भी कांग्रेस की सरकार है, वहां उनके शहजादे उद्योगों का विरोध करते हैं।

    ये भी पढ़ें- 

    Alamgir Alam: आलमगीर आलम पर कसता जा रहा शिकंजा! अवैध खनन घोटाले में भी भूमिका तलाश रही ED

    Hemant Soren: जमीन घोटाले से जुड़े 3 आरोपितों की कोर्ट में हुई पेशी, अदालत में नहीं आए हेमंत सोरेन

    खबरें और भी