विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में करंट से बेटे की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

Updated: Fri, 15 May 2026 06:58 PM (IST)

सोनाहातू के सीसीटांड़ गांव में ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से गुलेश्वर भोक्ता की करंट लगने से मौत हो गई।

मौके पर मौजूद लोग। (जागरण)

मौके पर मौजूद लोग। (जागरण)

HighLights

  1. गुलेश्वर भोक्ता की ट्रांसफार्मर से करंट लगने से मौत।

  2. बेटे की खबर सुन पिता खेदु भोक्ता की सदमे से मृत्यु।

  3. राहे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।

संवाद सूत्र, सोनाहातू। राहे थाना क्षेत्र के सीसीटांड़ गांव में ट्रांसफार्मर पर बांस की झूलती टहनियां के संपर्क में आने से 54 वर्षीय गुलेश्वर भोक्ता की मौत हो गई।

घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि बुधवार रात को बाड़ी में स्थित ट्रांसफार्मर पर बांस की टहनियां के संपर्क में आने से गुलेश्वर भोक्ता बेहोश हो गया था, तत्काल उसे सिंगपुर नर्सिंग होम मूरी ले जाया गया।

इलाज के दौरान गुरुवार शाम को गुलेश्वर की मौत हो गई। गुरुवार रात शव को गांव लाया गया तो बेटा की मौत की सूचना पर सदमे में हृदयगति रुकने से पिता 74 वर्षीय खेदु भोक्ता का भी मृत्यु हो गई।

परिवार में दो मौत होने से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक गुलेश्वर भोक्ता का दो पत्नी और दो बेटी है। शुक्रवार सुबह राहे थाना पुलिस की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

घटना की सूचना पर जिप सदस्य बादल महतो, उप प्रमुख उमेश महतो, मुखिया प्रतिनिधि संतोष मुंडा, ललित मुंडा, आजसू नेता मनोरंजन भोक्ता आदि लोग गांव में पहुंचकर स्वजनों से मुलाकात किए। बिजली विभाग से बात कर मुआवजा देने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें- रांची में निजी अस्पतालों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवा अपनाने का निर्देश, 'स्कैन एंड शेयर' सुविधा को बढ़ावा देने पर जोर

यह भी पढ़ें- रांची में मॉनिटर लिजार्ड के 30 हत्था के साथ भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी में भेजे गए जेल