विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand SIR: झारखंड में आज जारी होगी अनमैप्ड मतदाताओं की सूची, अगर आपका नाम है तो करना होगा ये काम

Published: Sat, 23 May 2026 04:06 AM (IST)

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत शनिवार को सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची ...और पढ़ें

झारखंड में SIR। फाइल फोटो

झारखंड में SIR। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में होनेवाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत शनिवार को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी।

इस सूची में उन वर्तमान मतदाताओं के नाम होंगे, जिनका मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से अभी तक नहीं हो सका है। यह सूची दो सप्ताह तक मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। यदि आप राज्य के मतदाता हैं तो जरूर इसमें अपना नाम चेक कर लें।

अनमैप्ड मतदाताओं की सूची में किसी मतदाता का नाम नहीं है, तो इसका मतलब है कि उसकी मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से हो चुकी है। उसे SIR के दौरान कोई दस्तावेज या घोषणापत्र देना नहीं होगा। उसे सिर्फ गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को देना होगा।

यदि शनिवार से प्रकाशित होने वाली सूची में नाम है, तो उसे वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग बीएलओ के माध्यम से करानी होगी। साथ ही SIR के दौरान घोषणापत्र के साथ निर्धारित दस्तावेज देना होगा।

हर मतदान केंद्र पर मिलेगी लिस्ट

इधर, राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से शनिवार से अपने मतदान केंद्र पर प्रकाशित अनमैप्ड मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर शनिवार से अगले दो सप्ताह तक यह सूची प्रदर्शित की जाएगी। इस सूची में अनमैप्ड मतदाता के साथ साथ उनके बीएलओ का नाम एवं फोन नंबर भी उपलब्ध रहेगा, ताकि कोई मतदाता उनसे संपर्क कर सकें।

उन्होंने कहा है कि वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का विगत गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से मैपिंग करना मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

जिन मतदाताओं की मैपिंग हो जाती है, उन्हें SIR के प्रक्रिया में किसी प्रकार के अन्य दस्तावेज नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि जिनकी इस सूची में नाम है, वे अपने बीएलओ से संपर्क कर अपने नाम की मैपिंग जरूर करा लें।

73 प्रतिशत मतदाताओं की हुई है मैपिंग

SIR की पूर्व गतिविधियों के तहत अभी तक वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज लगभग 73 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से हो चुकी है। शेष 27 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग अभी नहीं हुई है। इनका ही नाम अनमैप्ड सूची सूची में रहेगा। ये मतदाता अभी भी अपने नाम की मैपिंग करा सकेंगे।

किस जिले में कितने मतदाताओं का पिछली सूची से हो चुका है मिलान

जिला कुल मतदाता मैपिंग नहीं हुई प्रतिशत (%)
साहिबगंज 8,80,447 1,88,532 78.59
पाकुड़ 8,49,998 1,27,484 85.00
दुमका 9,89,743 1,79,520 81.86
जामताड़ा 5,70,617 1,11,756 80.41
देवघर 11,34,365 2,57,995 77.26
गोड्डा 9,66,607 1,91,981 80.14
कोडरमा 4,08,558 87,946 78.47
हजारीबाग 16,31,295 4,42,816 72.85
रामगढ़ 7,55,776 2,27,670 69.88
चतरा 8,03,299 1,55,224 80.68
गिरिडीह 21,11,349 4,56,283 78.39
बोकारो 15,33,927 4,86,122 68.31
धनबाद 21,13,747 8,06,066 61.87
पूर्वी सिंहभूम 19,06,188 6,31,859 66.85
सरायकेला-खरसावां 8,93,296 29,735 74.28
पश्चिमी सिंहभूम 10,84,231 2,67,389 75.34
रांची 26,71,613 10,86,363 59.34
खूंटी 4,30,422 96,241 77.64
गुमला 8,07,509 1,70,164 78.93
सिमडेगा 4,58,250 85,513 81.34
लोहरदगा 2,93,443 43,341 85.23
लातेहार 5,62,199 1,32,808 76.38
पलामू 17,68,526 4,25,002 75.97
गढ़वा 8,62,254 1,96,992 77.15
कुल 2,64,87,659 70,84,802 73.25

झारखंड में मतदाता सूची मैपिंग स्थिति
कुल मतदाता: 2,64,87,659
मैपिंग नहीं हुई: 70,84,802 (73.25%)

यह भी पढ़ें- Jharkhand SIR: झारखंड में 30 जून से घर-घर आएंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम के लिए आधार से नहीं चलेगा काम

जिला - वर्तमान में कुल मतदाता - जिनकी मैपिंग नहीं हुई - ऐसे मतदाताओं का प्रतिशत

साहिबगंज 8,80,447 1,88,532 78.59
पाकुड़ 8,49,998 1,27,484 85.00
दुमका 9,89,743 1,79,520 81.86
जामताड़ा 5,70,617 1,11,756 80.41
देवघर 11,34,365 2,57,995 77.26
गोड्डा 9,66,607 1,91,981 80.14
कोडरमा 4,08,558 87,946 78.47
हजारीबाग 16,31,295 4,42,816 72.85
रामगढ़ 7,55,776 2,27,670 69.88
चतरा 8,03,299 1,55,224 80.68
गिरिडीह 21,11,349 4,56,283 78.39
बोकारो 15,33,927 4,86,122 68.31
धनबाद 2,11,3747 8,06,066 61.87
पूर्वी सिंहभूम 19,06,188 6,31,859 66.85
सरायकेला खरसावां 8,93,296 29,735 74.28
पश्चिमी सिंहभूम 10,84,231 2,67,389 75.34
रांची 26,71,613 10,86,363 59.34
खूंटी 4,30,422 96,241 77.64
गुमला 8,07,509 1,70,164 78.93
सिमडेगा 4,58,250 85,513 81.34
लोहरदगा 2,93,443 43,341 85.23
लातेहार 5,62,199 1,32,808 76.38
पलामू 17,68,526 4,25,002 75.97
गढ़वा 8,62,254 1,96,992 77.15
------------------------------------------------------
कुल 2,64,87,659 70,84,802 73.25
--------------------------------------------------------