Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, स्कूलों को 12 बजे से पहले बंद करने का आदेश जारी

    Updated: Thu, 21 May 2026 11:25 PM (IST)

    झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सभी स्कूलों को सुबह जल्दी खोलने और दोपहर 12 बजे से पहले बंद करने का निर्द ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. स्कूलों को सुबह जल्दी खोलकर दोपहर 12 बजे बंद करें।

    2. बाहरी शारीरिक गतिविधियों जैसे खेलकूद पर पूर्ण प्रतिबंध।

    3. पेयजल, छाया व्यवस्था और आपातकालीन चिकित्सा समन्वय अनिवार्य।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने मई-जून माह में पड़ने वाली भीषण गर्मी व लू को देखते हुए सभी श्रेणी के स्कूलों को सुबह में पहले खोलने तथा दोपहर 12 बजे से पहले बंद करने निर्देश दिए हैं।

    परिषद के निदेशक शशि रंजन ने इसे लेकर सभी उपायुक्तों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा चार मई को जारी दिशा-निर्देश के आलोक में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

    निदेशक ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी हीट वेब एडवाइजरी का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

    बाहरी आयोजनों पर रोक

    साथ ही स्कूलों में बाहरी शारीरिक गतिविधियां जैसे खेलकूद आदि के आयोजन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में पेयजल एवं छाया की व्यवस्था करने तथा लू से बचाव को लेकर बच्चों, शिक्षकों एवं कर्मियों को जागरुक करने को कहा है।

    निदेशक ने स्कूलों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय के भी निर्देश दिए हैं।

    मंत्री ने लोगों से की अपील

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य में लगातार बढ़ते तापमान, भीषण गर्मी एवं लू (हीट वेब) की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Heatwave: 'यह सामान्य गर्मी नहीं, संभावित स्वास्थ्य आपदा है'; स्वास्थ्य मंत्री ने की सुबह 11 से शाम 4 बजे तक धूप से बचने की अपील

    खबरें और भी