विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव तारीखों का एलान, 2025 से ही खाली है एक सीट

By Neeraj AmbasthaEdited By: Nishant Bharti
Published: Fri, 22 May 2026 11:06 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2026 12:00 PM (IST)

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसमें एक सीट ...और पढ़ें

झारखंड की 2 राज्यसभा के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान

झारखंड की 2 राज्यसभा के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। भारत निर्वाचन आयोग राज्यसभा की रिक्त या रिक्त होनेवाली देश भर की 24 सीटों पर चुनाव की घोषणा शुक्रवार को कर दी है। इनमें झारखंड की भी दो सीटें सम्मिलित हैं। इन दोनों सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। इससे पहले एक जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएगा। आयोग ने नामांकन की अंतिम तिथि आठ जून निर्धारित की है। 

झारखंड में जिन दो सीटों पर चुनाव होना है, उनमें एक दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन (चार अगस्त 2025) से रिक्त हुई सीट सम्मिलित है। साथ ही वर्तमान सदस्य दीपक प्रकाश का छह वर्ष का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त होने के बाद रिक्त होनेवाली सीट के लिए चुनाव होना है। 

सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नौ जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा, जबकि उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी। यह चुनाव झारखंड विधानसभा में होगा। 

विधानसभा के प्रभारी सचिव निर्वाची पदाधिकारी होंगे, जबकि विधानसभा सचिवालय के किसी पदाधिकारी को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया जाएगा। चुनाव राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की निगरानी में होगा। 

किसी भी राजनीतिक दल ने अपना पत्ता नहीं खोला

चुनाव में झारखंड विधानसभा के सभी निर्वाचित सदस्य भाग लेंगे। इधर, राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी को लेकर किसी भी राजनीतिक दल ने अपना पत्ता नहीं खोला है। सत्ताधारी गठबंधन में भी अभी इसपर कोई सहमति बनाने का प्रयास नहीं हुआ है। हालांकि चुनाव की घोषणा की बाद राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।