झारखंड: राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का मंथन जारी, जल्द हो सकती है घोषणा
भाजपा झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का नाम गुरुवार को घोषित कर सकती है। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय नेतृत्व इस पर मं ...और पढ़ें

राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का मंथन जारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यसभा चुनाव के लिए एक सीट पर प्रत्याशी देने की घोषणा कर चुकी भाजपा गुरुवार को नाम का खुलासा कर सकती है। बुधवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह दूसरे राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रत्याशी के नाम पर मंथन कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा ने 13 नेताओं के साथ एक विस्तृत सूची सौंपी थी जिसमें से तीन नामों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने तीन नाम तय किए हैं। राज्यसभा से कार्यकाल पूरा करने वाले दीपक प्रकाश का नाम भी संभावित प्रत्याशियों में शामिल है।
इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा का नाम भाजपा संसदीय बोर्ड के सामने विचार के लिए रखा गया है।
केंद्र ही तय करेगा नाम, बनाएगा जीत की रणनीति
राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम तय करने में प्रदेश भाजपा की ओर से बनी लिस्ट पर केंद्रीय नेताओं की सहमति की प्रतीक्षा की जा रही है। इस बात की ज्यादा संभावना है कि केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से लिस्ट से अलग भी कोई नाम प्रत्याशी के तौर पर आ सकता है।
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अगर प्रत्याशी का नाम अपनी तरफ से दिया तो उसकी जीत की रणनीति भी दिल्ली से ही तय होगी। झामुमो गठबंधन में शामिल दलों के बीच सेंधमारी कर चार विधायकों के समर्थन लेने में पार्टी के रणनीतिकार लग गए हैं।
खबरें और भी
पार्टी कार्यकर्ता को ही मिलेगी जिम्मेदारी
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि राज्यसभा सदस्य के लिए किसी कार्यकर्ता को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा। उन्होंने किसी उद्योगपति या धनी व्यक्ति के प्रत्याशी बनने की संभावना से इनकार किया है।