विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: पुलिस एनकाउंटर में PLFI का एरिया कमांडर विशाल शर्मा ढेर, रांची के मुरला टोला में हुई मुठभेड़

By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
Updated: Tue, 24 Jan 2023 04:51 AM (IST)

रांची में पुलिस से मुठभेड़ में उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया पीएलएफआई का एरिया कमांडर विशाल शर्मा मारा गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की विशाल शर्मा अपने दस्ते के साथ ठाकुर गांव क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है।

पुलिस एनकाउंटर में PLFI का एरिया कमांडर विशाल शर्मा ढेर (ग्राफिक्स जागरण)
पुलिस एनकाउंटर में PLFI का एरिया कमांडर विशाल शर्मा ढेर (ग्राफिक्स जागरण)

जागरण टीम, रांची/बुढ़मू। रांची के ठाकुर गांव थाना क्षेत्र स्थित मुरला टोला में सोमवार की आधी रात पुलिस से मुठभेड़ में उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया पीएलएफआई का एरिया कमांडर विशाल शर्मा ढेर हो गया। पुलिस को घटनास्थल से कुछ हथियार और ग्रेनेड मिले हैं। देर रात रांची के सीनियर एसपी किशोर कौशल भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने विशाल शर्मा के मारे जाने की पुष्टि की है।

कई क्षेत्रों में सक्रिय रहा है उग्रवादी

मारा गया उग्रवादी गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा क्षेत्र में सक्रिय रहा है। पिछले कुछ महीने से रांची जिले में सक्रिय था। रांची के रातू, बुढ़मू और ठाकुरगांव क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई गोलीबारी मामले में भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें- सुरक्षाबलों व माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, दो घंटे तक होती रही फायरिंग,खुद को कमजोर पड़ता देख भागे उग्रवादी

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली की विशाल शर्मा अपने दस्ते के साथ ठाकुर गांव क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। इसी सूचना के सत्यापन के लिए रांची पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची उग्रवादियों के साथ पुलिस की भिड़ंत हो गई। जवाबी कार्रवाई में एरिया कमांडर विशाल शर्मा मारा गया। उसके अन्य चार पांच साथी अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर भाग निकले।

यह भी पढ़ें- मेरे 'भगोड़े आशिक' को ढूंढ दो; प्रेमिका की थाने में गुहार, बोली- कुछ महीने साथ रहा, बार-बार भाग जाता है प्रेमी

यह भी पढ़ें- SBI का कस्टमर केयर बनकर किया कॉल,जानकारी देने के बहाने डाउनलोड कराया एप, खाते से उड़ा दिये साढ़े तीन लाख रुपये