Jharkhand Weather Update: पलामू में 20 साल बाद सबसे कम तापमान, पारा गिरा 3.4 डिग्री पर; जनजीवन ठिठुरा
पलामू जिले में तापमान अचानक गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जिससे यह दो दशकों में सबसे सर्द दिन रहा। कड़ाके की ठंड और शीतलहर से शहरी व ग्रामीण जनजीव ...और पढ़ें

पलामू में 20 साल बाद सबसे कम तापमान
HighLights
पलामू में तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस हुआ।
दो दशकों में यह सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया।
कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिला का अचानक तापमान गिरकर 3.4 डिग्री हो गया। इसी के साथ गुरुवार पलामू का सबसे सर्द दिन रहा। बुजुर्गों का कहना है दो दशक बाद चार डिग्री से कम पारा गिरा है। इधर कड़ाके की ठंड से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का जनजीवन प्रभावित हो गया।
शाम होते ही बाजारों व सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया। पलामू जिला में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से पूरा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
शीतलहर के प्रभाव से लोगों की दैनिक दिनचर्या भी पूरी तरह से बदल गई है। शाम होते ही शीतलहर का प्रभाव काफी अधिक बढ़ जाता है। ठंड से बचने के लिए लाेग अलाव जलाकर ताप रहे है, वहीं घरों में लाेग रूम हीटर से ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज
गुरुवार को जिले का तापमान इस साल का सबसे ठंड दिन रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट से पलामू का जनजीवन पूरी तरह से ठिठुर गया है। आसमान से बादल छंटने पर शुक्रवार को दिन में धूप निकली। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। बावजूद शाम चार बजते ही शीतलहर जारी हो गई। रात लोगों के लिए मुसीबत बनी रही। इधर हाल के दिनों में पलामू का न्यूनतम तापमान प्रतिदिन गिरि रहा इस कारण ठंड का प्रभाव भी तेजी से बढ़ गया है।