NIA और झारखंड पुलिस की बड़ी जीत: ₹20 लाख का मोस्ट वांटेड माओवादी रवींद्र गंझू अपने ही गांव से गिरफ्तार
झारखंड पुलिस ने 20 लाख के इनामी माओवादी रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू को लातेहार से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक एके-56 राइफल बरामद हुई और उस पर 156 मामल ...और पढ़ें

झारखंड में 20 लाख का इनामी माओवादी कमांडर रवींद्र गंझू गिरफ्तार।
HighLights
20 लाख का इनामी माओवादी कमांडर रवींद्र गंझू गिरफ्तार।
लातेहार के हेसला गांव से एके-56 राइफल बरामद।
पुलिस को 156 मामलों में लंबे समय से थी तलाश।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड पुलिस ने सोमवार को माओवादियों के रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू उर्फ सुरेंद्र गंझू को उसके लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला बांझी टोला स्थित गांव से गिरफ्तार कर लिया है। वह कुख्यात माओवादी रहा है, जिसके विरुद्ध कई बड़े कांडों सहित कुल 156 मामले दर्ज हैं।
रवींद्र गंझू के विरुद्ध झारखंड पुलिस ने 15 लाख रुपये का इनाम रखा था, वहीं, उसके विरुद्ध राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी पांच लाख रुपये का इनाम रखा था। झारखंड पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके पास से एक एके-56 राइफल भी बरामद किया है।
रवींद्र गंझू की गिरफ्तारी से लातेहार, लोहरदगा, चतरा, पलामू, गढ़वा आदि का इलाका अब माओवादियों से पूरी तरह खाली हो चुका है। दस्ते के बड़े माओवादियेां की गिरफ्तारी, आत्मसमर्पण व मुठभेड़ में मारे जाने के बाद रवींद्र गंझू अकेला पड़ गया था।
पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने गांव हेसला में आया है। इसके बाद ही पुलिस ने उसकी घेराबंदी की और उसे दबोचा।
22 नवंबर को लुकैया मोड़ पर चार पुलिसकर्मियों को मारकर लूटे थे हथियार
रवींद्र गंझू के नेतृत्व में माओवादियों के दस्ते ने 22 नवंबर 2019 को लातेहार के चंदवा स्थित लुकैया मोड़ के पास पुलिस गश्ती वैन पर हमला कर दिया था। इस हमले में एक एएसआइ व तीन गृह रक्षक बलिदान हो गए थे।
खबरें और भी
हमले के बाद माओवादियों ने पुलिसकर्मियों के सरकारी हथियार व कारतूस लूट लिया था और फरार हो गए थे। इस कांड में भी रवींद्र गंझू की तलाश थी। इस कांड से जुड़े कई आरोपितों को पुलिस ने झारखंड पुलिस न एनआइए ने सलाखों तक पहुंचाया था। इसमें माओवादियों को आर्थिक मदद करने वाले ठेकेदार की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।
बरवाडीह स्थित कटिया में माओवादियों के हमले में 12 जवान हुए थे बलिदान
लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के कटिया जंगल में माओवादियों ने 07 जनवरी 2013 को सुरक्षा बलों पर हमला किया था। इस हमले में 12 जवान बलिदान हुए थे और 14 अन्य जख्मी हुए थे।
माओवादियों ने आइइडी विस्फोट कर पुलिस वाहन को उड़ाया था, जिसमें यह घटना घटी थी। इस मामले में भी छानबीन के दौरान रवींद्र गंझू की भूमिका सामने आई थी। इस कांड में भी रवींद्र गंझू की तलाश थी।