Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड की पहचान सिर्फ माइंस से नहीं, माइंड्स से हो: दिल्ली में बोले CM हेमंत सोरेन, IT और AI निवेश के लिए खोला रोडमैप

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 07:43 PM (IST)

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का उद्घाटन किया, जिसमें झारखंड को खनन के बजाय नवाचार और बौद्धिक पूंजी के केंद्र के ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया शुभारंभ।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया शुभारंभ।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का शुभारंभ किया।

    2. झारखंड को खनन नहीं, नवाचार और बौद्धिक पूंजी का केंद्र बनाना।

    3. आईटी, एआई, डिजिटल गवर्नेंस पर विशेषज्ञों ने दिए सुझाव।

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को नई दिल्ली के ताज होटल में दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि झारखंड की पहचान सिर्फ माइंस से नहीं, बल्कि माइंड्स से भी हो।

    झारखंड ने देश को केवल खनिज संपदा ही नहीं, बल्कि बौद्धिक पूंजी भी दी है। इसलिए हमारी पहचान सिर्फ एक्सट्रैक्शन (खनन) से ही नहीं बल्कि इनोवेशन से भी होनी चाहिए। साथ ही ग्रोथ ही नहीं बल्कि एक्सटेंसिव ग्रोथ से होना चाहिए।

    राज्य सरकार के सूचना प्रोद्यौगिकी, उद्योग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले सत्र मे आइटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), डिजिटल गवर्नेंस तथा भविष्य की तकनीकों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में देश-विदेश के उद्योग जगत, आइटी कंपनियों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हम सभी झारखंड सरकार की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में एक साझा उद्देश्य के साथ एकत्र हुए हैं।

    आईटी गवर्नेंस, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, माइक्रोसाफ्ट, गूगल सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि झारखंड भविष्य की अर्थव्यवस्था में अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य झारखंड की औद्योगिक और तकनीकी प्रगति को नई गति देना है। देश का औद्योगिक विकास, झारखंड के औद्योगिक विकास के बिना संभव नहीं है।

    हमें प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को भी समान महत्व देना होगा। हमारा उद्देश्य केवल विकास नहीं, बल्कि समावेशी, व्यापक और सतत विकास सुनिश्चित करना है।

    कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल सहित विभिन्न अग्रणी तकनीकी संस्थानों एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने झारखंड में डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने, आइटी निवेश को बढ़ावा देने तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप राज्य को तैयार करने को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

    खबरें और भी

    कार्यक्रम के दौरान झारखंड एआइ पालिसी, झारखंड इंवेस्टमेंट प्रमोशन पालिसी, झारखंड टूरिज्म पालिसी, झारखंड टेक्सटाइल पालिसी, जियाडा रेगुलेशंस तथा पीपीपी पालिसी के कांसेप्ट पेपर हितधारकों के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इन नीतियों पर उद्योग जगत एवं विशेषज्ञों से सुझाव आमंत्रित किए गए, ताकि इन्हें और अधिक प्रभावी एवं निवेशक-अनुकूल बनाया जा सके।

    कार्यक्रम के दौरान सरकार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (बीटूजी) संवाद भी आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड में आइटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस एवं आधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के संवाद राज्य की विकास यात्रा को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हितधारकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर सरकार ऐसी नीतियां तैयार करेगी, जो निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ रोजगार सृजन और समावेशी विकास को भी गति दें।

    delhi event1

    कार्यक्रम में मौजूद रहे झारखंड सरकार के मंत्री 

    इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी, उद्योग एवं श्रम मंत्री संजय कुमार यादव, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। सूबे के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए राज्य के विकास में तकनीक के प्रयोग की जरूरत पर बल दिया।

    विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह भी मौजूद थे। कार्यक्रम में आइबीएम के तल्लीन कुमार, माइक्रोसाफ्ट के संदीप अरोड़ा एवं गूगल के राजेश रंजन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से झारखंड से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी की संभावनाओं को रेखांकित किया।

    स्वागत संबोधन एवं विषय प्रवेश सचिव सूचना प्रौद्योगिकी पूजा सिंघल का था। धन्यवाद ज्ञापन निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी माधवी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उद्योग सचिव अरवा राजकमल, विशेष सचिव सूचना एवं जनसंपर्क राजीव लोचन बक्शी, उद्योग निदेशक विशाल सागर सहित राज्य सरकार के वरीय पदाधिकारीगण एवं स्टेकहोल्डर्स मौजूद रहे।

    delhi event

    दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मौजूद कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर।