Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के हाईवे पर लगेगा रफ्तार पर ब्रेक, तय गति से स्पीड चलाई गाड़ी तो मोबाइल पर पहुंच जाएगा ऑनलाइन चालान

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 09:58 AM (IST)

    झारखंड के स्टेट व नेशनल हाईवे पर अब स्पीड रिकॉग्निशन कैमरे लगाए जाएंगे। निर्धारित गति से तेज गाड़ी चलाने पर चालान सीधे मोबाइल पर भेजा जाएगा, जिससे सड़ ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. झारखंड के हाईवे पर लगेंगे स्पीड रिकॉग्निशन कैमरे।

    2. निर्धारित गति से तेज चलाने पर ऑनलाइन चालान कटेगा।

    3. सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को रोकने का प्रयास।

    राज्य ब्यूरो, रांची। दूसरे राज्यों की तरह झारखंड से गुजरने वाले स्टेट व नेशनल हाइवे पर भी स्पीड रिकॉग्निशन कैमरे लगेंगे। इन कैमरों के पहले उक्त हाईवे पर स्पीड निर्धारण से संबंधित संकेतक लगेंगे, ताकि वाहन चालक उसके अनुरूप अपने वाहन की स्पीड रख सकें। 

    इसी निर्धारित स्पीड को तोड़ने पर हाईवे पर जहां-तहां लगे कैमरे उक्त वाहन के नंबर प्लेट को कैप्चर कर उसका ब्यौरा लेगा और फिर उसके आधार पर चालान जेनरेट होगा। 

    निर्धारित स्पीड तोड़ने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवा

    झारखंड में कुछ जगहों पर स्पीड रिकॉग्निशन कैमरे तो हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा पर सख्ती की दृष्टि से ये पर्याप्त नहीं हैं। नवनिर्मित रांची-पटना नेशनल हाईवे पर बिहार में ऐसे कैमरे लगे हुए हैं। बिहार के स्टेट हाइवे पर भी ऐसे कैमरे लगे हैं और निर्धारित स्पीड तोड़ने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई चल रहा है।

    पूर्व में सड़क सुरक्षा कोषांग की बैठकों में स्पीड रिकॉग्निशन कैमरों की आवश्यकता जताई गई थी। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई कि ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज रफ्तार में वाहन चलाने से होती है। इसके बाद ही इसके विरुद्ध इंफोर्समेंट पर जोर दिया गया।

    तेज रफ्तार से होने वाली मौतों को रोकने के लिए किया जा रहा है प्रयास

    सड़क सुरक्षा कोषांग की बैठकों में सड़क दुर्घटनाओं में मौत के पीछे तेज रफ्तार में वाहन चलाना सामने आ चुका है। जुर्माना होने से लोगों में दंड का भय होगा और वे नियंत्रित स्पीड में गाड़ी चलाएंगे। इससे सड़क दुर्घटनाओं में जान-माल की हानि को रोका जा सकेगा। 

    खबरें और भी

    यही वजह है कि केंद्र व राज्य सरकारें हाईवे पर अधिक से अधिक कैमरा लगाने का प्रयास कर रही है। इससे दुर्घटनाएं तो रुकेंगी ही, जो अन्य अपराध करके भी भागेगा, वह भी कैमरे में कैद होगा और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो सकेगी।