JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: छात्रों की वार्ता कमेटी पर भड़की सरकार, पत्रकारों और वकील के नाम पर आपत्ति
जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्रों से वार्ता के लिए बनी उनकी समिति में वकील और पत्रकारों को शामिल किए जाने से राज्य सरकार नाराज ...और पढ़ें
-1786040084042_m.webp)
प्रदर्शन करते छात्र नेता। (जागरण)
HighLights
सरकार छात्रों की वार्ता समिति के स्वरूप से नाखुश।
समिति में वकील और पत्रकारों की मौजूदगी पर आपत्ति।
वार्ता टली, सरकार ने छात्रों को समिति सुधारने को कहा।
राज्य ब्यूरो, रांची। जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में धांधली की शिकायतों और आंदोलित छात्रों से वार्ता के लिए राज्य सरकार ने मंत्रियों की कमेटी तो बना दी, लेकिन छात्रों की ओर से वार्ता के लिए प्रस्तावित कमेटी के स्वरूप पर सरकार भड़क गई।
सरकार को इस बात से अधिक नाराजगी है कि जब मामला छात्रों का है तो फिर उनकी ओर से बनी कमेटी में पत्रकारों और अधिवक्ता को क्यों शामिल किया गया है।
राज्य सरकार ने नाराजगी के बावजूद वार्ता से इनकार नहीं किया है, लेकिन छात्रों को कमेटी में सुधार करने को लेकर अपना संदेश भेज दिया है।
अब देखना है कि छात्रों की कमेटी में संशोधन होता है या फिर इसी कमेटी के साथ मंत्री वार्ता करेंगे। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तावित कमेटी में आठ छात्र प्रतिनिधि थे तो दो पत्रकार भी।
एक रांची प्रेस क्लब के पदाधिकारी तो एक राष्ट्रीय मीडिया से जुड़े हुए पत्रकार का नाम था। इसके अलावा अधिवक्ता अजीत कुमार का नाम भी इस कमेटी में था, जिसपर सरकार की नाराजगी बढ़ी।
इधर, मंत्रियों की कमेटी के साथ वार्ता को लेकर गुरुवार को दिनभर पशोपेश की स्थिति बनी रही। मंत्रियों की कमेटी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता में बुलानेवाली थी, लेकिन बीच आंदोलनकारी छात्रों ने अपनी भी कमेटी की घोषणा कर दी।
छात्रों की ओर से प्रस्तावित कमेटी के सदस्य
छात्र
1. रविंद्र पासवान
2. पीयूष कुमार सिंह
3. रविंद्र कुमार रवि
4. राजेश प्रसाद
5. नीतू कुजूर
6. कार्तिक सोरेन
7. संदीप कुमार
8. शालू सिंह
पत्रकार प्रतिनिधि (अभिभावक के रूप में)
1. शंभूनाथ चौधरी
2. विकास वर्मा
कानूनविद (अभिभावक के रूप में)
1. अजीत कुमार
राहुल गांधी की बात कराई
महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा ने आंदोलित छात्रों से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से वीडियाे कॉल पर बात कराई।
इस दौरान छात्रों ने अपनी बात कही जिसपर राहुल गांधी ने सरकार के सकारात्मक रुख का भरोसा दिलाया। राहुल गांधी ने करीब दो मिनट तक छात्रों से वीडियो कॉल पर बात की।
यह भी पढ़ें- रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट राउंडअप: आज क्या कुछ हुआ? बारिश के बीच सड़क से सदन तक बढ़ी हलचल