यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Election Result 2024: I.N.D.I.A की बढ़ी सीटों ने चंपई सोरेन का बढ़ाया कद, झारखंड की जनता के लिए कह दी बड़ी बात
Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 आईएनडीआईए की बढ़ी सीटों ने झारखंड के CM चंपई सोरेन का भी कद बड़ा कर दिया है। चंपई लगातार कड़ी धूप में भी गठबं ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड में इंडी गठबंधन के प्रदर्शन से गदगद चंपई सोरेन
- बोले- जनता की सेवा का अभियान अनवरत जारी रहेगा
राज्य ब्यूरो, रांची। लोकसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Lok Sabha Election Result Latest Update) के चुनाव परिणामों में आईएनडीआईए की बढ़ी सीटों ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) का भी कद बड़ा कर दिया है। वे लगातार कड़ी धूप में प्रचार अभियान में लगे रहे। प्रत्याशियों के चयन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चंपई सोरेन ने सभी क्षेत्रों में कैंप कर प्रत्याशियों के पक्ष में अभियान चलाया। वे गठबंधन के प्रत्याशियों के नामांकन समारोह में भी मौजूद रहे। इसके अलावा, सहयोगी दलों के साथ भी बेहतर समन्वय बनाए रखा। चुनाव परिणाम को उन्होंने गठबंधन के पक्ष में बताते हुए लोगों का धन्यवाद किया है।
उन्होंने एक्स पर लिखा है कि मात्र एक सांसद के साथ शुरू हुए इस चुनाव अभियान के बाद लोगों ने इंडी गठबंधन के पांच सांसद और एक विधायक चुनकर हम पर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए हमलोग आभारी हैं।
चंपई ने कहा कि सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं हर एक वोटर को धन्यवाद। झूठे आरोप और अफवाहें फैलाने वाले प्रचार तंत्र एवं तमाम साजिशों को दरकिनार करते हुए सभी ने गठबंधन के प्रत्याशियों को जिस प्रकार आशीर्वाद दिया है, वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। सभी के सहयोग से झारखंड का विकास एवं यहां की आम जनता की सेवा का यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।