Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM हेमंत सोरेन का जन्मदिन आज, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

    By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 02:23 PM (IST)

    हेमंत सोरेन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उन ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन।

    2. पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं।

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 10 अगस्त को जन्मे मुख्यमंत्री को जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने उनके स्वास्थ्य, सुखी जीवन की कामना की है।

    PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए लिखा "झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र दें और वह हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों से भर रहें।"

    ओम बिरला और शिवराज सिंह चौहान ने भी दी बधाई

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी।

    रामगढ़ के नेमरा गांव में हुआ जन्म

    हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को झारखंड के रामगढ़ जिले के नम्र गांव में हुआ था। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और वरिष्ठ आदिवासी नेता शिबू सोरेन के पुत्र हैं। झारखंड की राजनीति में हेमंत सोरेन ने अपने अलग पहचान बनाई और राज्य के प्रमुख आदिवासी नेताओं में शामिल हुए।

    हेमंत सोरेन के संसदीय राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 2009 में हुई। जब वह झारखंड से राज्यसभा सदस्य बने। सितंबर 2010 में उन्हें झारखंड का उपमुख्यमंत्री बनाया गया। वह जनवरी 2013 तक इस पद पर रहे। इसके बाद वर्ष 2013 में उन्होंने झामुमो, राजद और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार का नेतृत्व करते हुए पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

    हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री के रूप में पहला कार्यकाल 13 जुलाई, 2013 से 23 सितंबर, 2014 तक रहा। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में वह दुमका सीट से चुनाव हार गए, जबकि बरहेट विधानसभा सीट से उन्होंने जीत दर्ज की। जनवरी 2015 में उन्हें झारखंड विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया।

    खबरें और भी

    वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिला है। हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहेट दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

    वर्ष 2022 में उन्होंने झारखंड विधानसभा में विश्वास मत भी सफलतापूर्वक हासिल किया। हेमंत सोरेन पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय से झारखंड की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।